क्या 4 महीने में ही टूट गई Badshah की शादी? पत्नी ईशा रिखी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, लोगों की खुली रह गईं आखें

Time Updated: Thursday, July 23, 2026, 16:29 [IST]

Badshah: फैमस रैपर बादशाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी की शादीशुदा जिंदगी में खटास आ गई है। आपको बता दें कि मार्च 2026 में ही रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी की थी। ऐसे में उनकी शादी को सिर्फ 4 महीने ही हुए हैं और इसी बीच खबर आ रही है कि दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया है।

मार्च 2026 को हुई थी बादशाह-ईशा रिखी की शादी
मार्च 2026 में बादशाह और ईशा रिखी ने गुरुद्वारे में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के बाद ईशा ने खुद बादशाह के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को ये गुड न्यूज दी थी। फिलहाल ईशा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया है।

Badshah

ईशा रिखी के पोस्ट ने मचाया हंगामा

आपको बता दें कि ईशा रिखी और बादशाह ने शादी से पहले और बाद में भी अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा है। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कम ही पोस्ट शेयर करते हैं। अब ईशा के नए वीडियो ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दरअसल ईशा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ अपना एक वेडिंग वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन ने फैंस को शॉक्ड कर दिया है।

ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो कोलाज शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में बादशाह के साथ बिताए खास पल, शादी की खूबसूरत झलकियां और परिवार के साथ तस्वीरें दिखाई गई हैं। वहीं वीडियो के आखिर में एक तस्वीर है, जिसमें ईशा रोती हुई नजर आ रही हैं जबकि बादशाह ने उन्हें गले लगाया हुआ है।

'हर तूफान एक सबक है, हर प्रार्थना उम्मीद है'

इस वीडियो के साथ ईशा ने कैप्शन में लिखा है- हर तूफान एक सबक है, हर प्रार्थना उम्मीद है। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और टूटे दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। ईशा रिखी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद ईशा और बादशाह की शादीशुदा लाइफ को लेकर काफी कन्फ्यूज हो गए हैं।

बादशाह और ईशा रिखी ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान

-इस पोस्ट के वायरल होते ही लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग पूछे रहे हैं कि दोनों के बीच क्या हुआ है? वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि वीडियो में मौजूद तस्वीरें पुरानी हैं और दोनों अलग हो चुके हैं। फिलहाल बादशाह और ईशा रिखी की ओर से रिश्ते में किसी तरह की अनबन या अलगाव की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट और लोगों के कयासों के आधार पर किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

-अब सभी की नजर बादशाह और ईशा के आधिकारिक बयान पर टिकी है, जिससे ये साफ हो सके कि ये पोस्ट सिर्फ एक भावुक एहसास था या फिर उनके रिश्ते में वाकई कोई मुश्किल चल रही है। तब तक फैंस को भी अफवाहों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।