लाइव शो में 40 साल की 'धुरंधर' की महिला सिंगर संग गंदी हरकत? गलत तरीके से छुआ? मिनटों में वीडियो वायरल
Published: Monday, July 20, 2026, 9:44 [IST]
Jasmine Sandlas Viral Video: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में सुपरहिट गाने गाकर फेमस हुईं महिला सिंगर जैस्मिन सैंडलस को लेकर इस समय एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 40 साल की पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस इस समय उत्तराखंड के देहरादून में हुए अपने कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी सिंगिंग की नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की हो रही है।
लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन के साथ हुई गंदी हरकत
आपको बता दें कि वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों में से किसी ने जैस्मिन सैंडलस के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी। महिला सिंगर को लाइव शो के बीच गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई थी।
भीड़ में मौजूद शख्स ने जैस्मिन को गलत तरीके से छूने की कोशिश की
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस ने अपने हिट गाने 'सिप सिप', 'शरारत' और 'लावां' गाकर दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। शो में काफी ज्यादा भीड़ मौजूद थी। वहीं इवेंट के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने वाले कई लोगों का कहना है कि जब जैस्मिन अपने फैंस से मिलने पहुंचीं, तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
जैस्मिन सैंडलस का वीडियो हुआ वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लाइव शो खत्म होने के बाद जैस्मिन सैंडलस स्टेज से नीचे उतरकर सामने खड़े फैंस के पास गईं। इस दौरान लोग उनसे हाथ मिला रहे थे और उन्हें गुलाब के फूल दे रहे थे। जैस्मिन भी मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन कर रही थीं लेकिन तभी भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी कर दी, जिसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा
सिंगर जैस्मिन का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी ज्यादा नाराजगी जता रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये बेहद शर्मनाक है। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- कलाकारों के साथ इस तरह का बर्ताव बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। लोगों का कहना है कि पब्लिक इवेंट्स में हर किसी को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और कलाकारों का सम्मान करना चाहिए।
कलाकारों की सुरक्षा और भीड़ के गंदे बर्ताव पर सवाल
इस घटना के बाद कई यूजर्स ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों की सुरक्षा और भीड़ के गंदे बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही जैस्मिन सैंडलस ने दिल्ली में हुए अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने मंगेतर शेखर चौधरी के साथ सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने स्टेज पर अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फैंस को दिखाई थी। अब उनके चाहने वाले दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।