400 से ज्यादा फिल्में कर चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस सौकार जानकी का निधन, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Sowcar Janaki Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस सौकार जानकी अब इस दुनिया में नहीं रहीं. शुक्रवार 21 अगस्त को 94 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी. साथ ही वो उम्र संबंधी बीमारियों से भी जूझ रही थीं. हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली.

अचानक सामने आई है इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है. सौकार जानकी 7 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं. अपने करियर में उन्होंने 400 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था. उनका असली नाम शंकरमंची जानकी था, लेकिन वो सिनेमा की दु्निया में सौकार जानकी के नाम से लोकप्रिय थीं. कला और सिनेमा के क्षेत्र में उनके अहम योगदान के लिए साल 2022 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया था.

कम उम्र में हो गई थी शादी

सौकार जानकी का जन्म 12 दिसंबर 1931 को आंध्र प्रदेश के शहर राजामहेंद्रवरम में हुआ था. साल 1947 में उनकी शादी शंकरमंची श्रीनिवास राव से हुई थी. उनकी शादी काफी कम उम्र हो गई थी. ऐसे में शादी के बाद उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा दी थी और फिर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई पूरी की थी.

ये भी पढ़ें-

जब सनी देओल का मुस्लिम किरदार बन गया बंटवारा 1947 के लिए मुसीबत, राजकुमार संतोषी ने बताई वजह

रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, स्पिरिट के बाद एनिमल पार्क पर काम शुरू करेंगे संदीप रेड्डी वांगा

एक्ट्रेस से पहली रेडियो जॉकी थीं

शादी के तीन सालों के बाद 1950 में उन्होंने तेलुगु फिल्म Showkar से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. एलवी प्रसाद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एनटी रामा राव भी नजर आए थे. डेब्यू करने के बाद सौकार जानकी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनती चली गईं. फिल्मों में आने से पहले सौकार जानकी ऑल इंडिया रेडियो में रेडियो जॉकी के तौर पर काम करती थीं. इरु कोडुकल, बामा विजयम, हे राम, पाल्म पझहमम, इरु कोडुकल, गीता, थिल्लू मुल्लू और नीरकुमिझी उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में हैं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button