'रामायण' का बजट क्यों है 4000 करोड़? यश ने बताया किस वजह से हिट हो सकती है उनकी फिल्म
Aug 16, 2026 08:52 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश अब भारत के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

'रामायण' का बजट क्यों है 4000 करोड़?
साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच का क्रेज देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश में रावण का किरदार निभा रहे हैं। 'केजीएफ' फ्रेंचाइजी की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद यश अब भारत के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हाल ही में यश ने 'रामायण' के 4000 करोड़ रुपये के बजट पर खुलकर बात की।
'रामायण' के 4,000 करोड़ के बजट पर बोले यश
यश हाल ही में जर्नलिस्ट रजत शर्मा के टीवी प्रोग्राम आपकी अदालत में पहुंचे। इस दौरान यश से पूछा गया, 'आपने KGF सीरीज से 1,500 करोड़ कमाए, लेकिन आपने 4,000 करोड़ में बन रही 'रामायण' को चुना?' इस पर यश ने कहा, 'मैं कन्फ्यूजन दूर कर देता हूं। 4,000 करोड़ की लागत वाली इस दो-भागों में बनने वाली फिल्म की रिलीज हॉलीवुड में भी होगी। इसमें फिल्म का प्रमोशन का बजट भी शामिल है। हॉलीवुड में इसी तरह प्लानिंग होती है। वहां प्रमोशन का बजट फिल्म के बजट से ज्यादा होता है, क्योंकि इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज किया जाता है। 'रामायण' और 'टॉक्सिक' दोनों को ग्लोबल फिल्मों के तौर पर पेश किया जा रहा है।'
क्यों सफल हो सकती है 'रामायण'
इस दौरान यश से पूछा कि गया नितेश तिवारी की 'रामायण' से पहले अतीत में सेम कहानी पर कई फिल्में बन चुकी हैं। वहीं, कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं, क्योंकि इसकी कहानी सभी को पता है। इस पर यश ने बताया कि 'रामायण' पर बनी फिल्म क्यों सफल हो सकती है। यश् ने कहा, 'सिर्फ कहानी से कुछ नहीं होता। 'रामायण' के बारे में हर किसी की अपनी कल्पना आपकी सोच होती है। बचपन में मैं अपने दादाजी से 'रामायण' की कहानियां सुनता था और फिर मैंने सीरियल और फिल्में भी देखीं। फिल्मों में आप मनोरंजन और धार्मिक मूल्यों को जोड़ते हैं। इनके बीच एक अच्छा संतुलन होना चाहिए। यह एक ऐसी कहानी है जो इतने सालों से चली आ रही है। मेरे पार्टनर नमित मल्होत्रा इसे बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। अगर फिल्म अच्छी होगी तो लोग अपना आशीर्वाद देंगे।'
'रामायण' में रावण का किरदार निभाएंगे यश
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। दो हिस्सों में बनने वाली इस बड़े बजट की फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। मूवी में सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं। कई अन्य जाने-माने कलाकार भी शामिल हैं। इसके विज़ुअल इफेक्ट्स का काम DNEG संभाल रही है। 'रामायण पार्ट 1' विदेशों में 6 नवंबर, 2026 को और भारत में 8 नवंबर, 2026 को रिलीज होगी। 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगी।
