बेबी बंप फ्लॉन्ट कर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दी खुशखबरी, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां
Mahira Khan Pregnancy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस खुशखबरी को सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं.
Mahira Khan Pregnancy: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इस खुशखबरी को सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और उन्हें जमकर बधाईयां दे रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/13/mahira-khan-1-2026-09-13-15-28-10.png)
Mahira Khan Pregnancy: पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) के घर एक बार फिर बड़ी खुशियां दस्तक देने वाली है. दरअसल, माहिरा 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इसकी अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर की. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद रंग के मैटरनिटी गाउन में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है. इस खूबसूरत तस्वीरे के सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां देने शुरू कर दी है. माहिरा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हम अपनी जिंदगी के लिए कई प्लान बनाते हैं, लेकिन आखिर में अल्लाह का प्लान ही सबसे ऊपर होता है.'
बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं माहिरा खान
बता दें कि माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा ऐसे समय में की है. जब उन्होंने पहली बार टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी TIFF में हिस्सा लिया. इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में माहिरा अपना बेबी बंप रेड कार्पेट पर प्राउड के साथ प्लॉन्ट करती नजर आईं. वह इस स्पेशल इवेंट में साड़ी पहनकर पहुंची थीं और उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आया. रेड कार्पेट से उनकी फोटो सामने आने के बाद फैंस उन्हें भर-भर के प्यार दे रहे हैं और उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस की भी तारीफ कर रहे हैं. माहिरा ने जिस अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खुशी जाहिर की, उससे साफ है कि वह इस नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी बताया है कि इस बार प्रग्नेंसी का उनका सफर काफी अलग और मुश्किल भरा है .
24 साल की उम्र में पहली बार बनी थीं मां
माहिरा खान ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, उस टाइम उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी. जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं और उनकी हेल्थ भी अच्छी थी. माहिरा के मुताबिक, उस उम्र में उन्होंने प्रेग्नेंसी को एक मासूमियत के साथ फील किया था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का ज्यादा अंदाजा नहीं था कि आगे क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं. उन्होंने उस टाइम हर चीज को कंफर्टेबली स्वीकार किया और आगे बढ़ती गईं. इस बार उनका अनुभव पूरी तरह अलग रहा है. एक्ट्रेस के मुताबिक, इस बार प्रेग्नेंसी उनके लिए इमोशनली, फिजिकली और मेंटली तौर पर अलग रही है. उनका मानना है कि उम्र के साथ इंसान की सोच, जिम्मेदारियां और बॉडी में काफी बदलाव आते हैं.
Congratulations Mahira🥺
— rohti kyu?💀💀 (@lalalalaateun) September 13, 2026
MashAllah🤗🤗#MahiraKhanpic.twitter.com/pWLOJzDje4
एक बेटे की मां हैं माहिरा
माहिरा खान एक बेटे अजलान की मां भी हैं. जिनका जन्म साल 2010 में हुआ था, अजलान उनकी पहली शादी से हैं. बता दें कि माहिरा ने साल 2007 में एक्टर अली अस्करी से निकाह किया था. लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका और साल 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था. इसके बाद माहिरा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए साल 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की. दोनों ने एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में निकाह किया. अब शादी के करीब तीन साल बाद माहिरा अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. जिसके लिए माहिरा के फैंस और उनका पूरा परिवार बहुत खुश है.
Mahira Khan at TIFF#mahirakhan#tiff#tiff2026pic.twitter.com/Nc2MJRQSPL
— Espiritu Libre (@espiritu_libre1) September 13, 2026
माहिरा शाहरुख खान के साथ कर चुकी हैं काम
माहिरा खान पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर रखा है. वह साल 2017 में शाहरुख खान की सुपरहिट क्राइम-एक्शन फिल्म 'रईस' नजर आई थी. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने मेगास्टार शाहरुख खान के अपोजिट 'आसिया' नाम का लीड किरदार निभाया था. फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और खास तौर पर 'जालिमा' गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिला.
ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से मांगी 10 करोड़ की एलिमनी? तलाक की खबरों के बीच देश छोड़ने को लेकर कही ये बात
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें