₹42,500 में घर लाएं सिनेमा हॉल, Vu ने उतारा 4K MiniLED TV, 50W के गदर साउंड और 120Hz स्क्रीन का तड़का

Aug 07, 2026 02:33 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Vu ने भारत में नई Glo MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है। 4K MiniLED डिस्प्ले, 600 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50W VuFX साउंड और Google TV वाले इन स्मार्ट टीवी की कीमत 42,500 रुपए से शुरू।

Vu

Vu ने लॉन्च किए नए MiniLED TV, 600 निट्स ब्राइटनेस

Vu Glo MiniLED TV Launched: भारतीय टीवी ब्रांड Vu Televisions ने अपनी नई Glo MiniLED TV सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। नई सीरीज में 43, 50, 55 और 65 इंच के चार स्क्रीन साइज मिलते हैं। इन टीवी की खासियत सिर्फ बड़ी स्क्रीन नहीं है, बल्कि इनमें QD MiniLED टेक्नोलॉजी, Full Array Local Dimming, AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग और दमदार साउंड सिस्टम दिया गया है। नई सीरीज की शुरुआती कीमत 42,500 रुपए रखी गई है, जबकि टॉप 65 इंच मॉडल के लिए 66,600 रुपए खर्च करने होंगे।

सम्बंधित सुझाव

Vu टीवी में 600 निट्स तक की HDR ब्राइटनेस, Dolby Vision, HDR10 और HLG जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं गेमिंग पसंद करने वालों के लिए 120Hz High-Speed Refresh, VRR और ALLM जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। ऑडियो के मामले में भी Vu ने यहां कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीवी में 50W का 2.2-चैनल VuFX सिस्टम मिलता है, जिसमें दो फुल-रेंज स्पीकर और दो वूफर दिए गए हैं। इस सीरीज को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर कॉन्ट्रास्ट, HDR कंटेंट और दमदार साउंड चाहते हैं।

Vu Glo MiniLED TV की कीमत और उपलब्धता

Vu Glo MiniLED TV सीरीज की कीमत 42,500 रुपए से शुरू होती है। 43 इंच मॉडल की कीमत 42,500 रुपए, 50 इंच मॉडल 47,200 रुपए, 55 इंच मॉडल 53,000 रुपए और 65 इंच मॉडल 66,600 रुपए रखी गई है। कंपनी के मुताबिक ये स्मार्ट टीवी Amazon और Vu के रिटेल चैनल्स के जरिए खरीदे जा सकते हैं। सभी मॉडल के साथ 3 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

सम्बंधित सुझाव

Vu Glo MiniLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नई Vu Glo MiniLED TV सीरीज में 4K QD MiniLED बैकलाइट दी गई है। इसके साथ Full Array Local Dimming टेक्नोलॉजी मौजूद है, जो स्क्रीन के अलग-अलग हिस्सों की रोशनी को कंट्रोल करती है। इसका फायदा खासतौर पर डार्क और ब्राइट सीन के दौरान देखने को मिल सकता है। टीवी में 600 निट्स तक की पीक HDR ब्राइटनेस मिलती है। HDR कंटेंट के लिए Dolby Vision, HDR10 और HLG का सपोर्ट दिया गया है। यानी Netflix जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर HDR सपोर्ट करने वाली फिल्मों और सीरीज में बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर देखने को मिल सकते हैं।

AI से सुधरेगी खराब क्वालिटी वाली वीडियो

टीवी में कंपनी का VuON AI Processor दिया गया है। इसके साथ G52 HDR Graphics और 2GB RAM व 16GB स्टोरेज मिलता है। AI प्रोसेसर का काम सिर्फ टीवी को स्मार्ट बनाना नहीं है। यह कम रिजॉल्यूशन वाले केबल चैनल, लोकल कंटेंट और कंप्रेस्ड स्ट्रीमिंग वीडियो को बेहतर दिखाने के लिए AI Picture Quality और Upscaling का इस्तेमाल करता है। इसके अलावा AI Colour और AI Contrast फीचर फ्रेम के हिसाब से कलर बैलेंस और डायनेमिक रेंज को एडजस्ट कर सकते हैं।

4K MiniLED TV, 120Hz और Dolby Vision का सपोर्ट

50W का दमदार साउंड सिस्टम

अगर आपको टीवी देखने के साथ तेज और दमदार आवाज भी चाहिए तो नया Vu MiniLED TV यहां भी ध्यान खींचता है। इसमें 50W का 2.2-चैनल VuFX Audio System दिया गया है। इसमें दो फुल-रेंज स्पीकर और दो डेडिकेटेड वूफर हैं। कंपनी ने इसमें Dolby Atmos के साथ Dialogue Enhancer और Surround Mode जैसे फीचर्स भी दिए हैं। Audio Only Mode भी मौजूद है।

गेमिंग के लिए बेस्ट

गेमर्स को ध्यान में रखते हुए टीवी में 120Hz High-Speed Refresh Rate दिया गया है। साथ ही MEMC, VRR और Auto Low Latency Mode यानी ALLM भी मौजूद है। टीवी में Cricket और Cinema जैसे अलग Picture Presets भी मिलते हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से स्क्रीन बदल सकते हैं।

Google TV से मिलेगा स्मार्ट एक्सपीरियंस

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vu Glo MiniLED TV Google TV पर चलता है। इसमें Google Play Store, Chromecast और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल जैसे फीचर्स मिलते हैं। Apple AirPlay और HomeKit का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी बॉक्स में दो Bluetooth Voice Remotes भी दे रही है। इनमें Picture, Sound, Cricket Mode, Wi-Fi और Bluetooth जैसी सेटिंग्स के लिए क्विक हॉटकी दी गई हैं।

डिजाइन भी है प्रीमियम

टीवी में Three-Sided Bezel-Less Design दिया गया है। इसका फिनिश Charcoal Grey है और Single-Wire Installation डिजाइन देखने को मिलता है। इससे टीवी को दीवार पर लगाने के बाद सेटअप ज्यादा साफ-सुथरा दिखाई दे सकता है।