कामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे| Navbharat Live
Updated On: Aug 08, 2026 | 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार
Kamika Ekadashi Mantra 2026: कामिका एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।जानिए इन दिव्य मंत्रो के बारे में।

भगवान विष्णु (सौ.AI)
विस्तार
Kamika Ekadashi Mantra Jaap: रविवार, 9 अगस्त 2026 को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा। सावन महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली यह एकादशी न केवल भगवान विष्णु, बल्कि भगवान शिव की भी कृपा दिलाने वाली मानी जाती है। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, इस व्रत का पालन करने और विधि-विधान से पूजा करने से साधक को अश्वमेध और वाजपेय यज्ञ के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं जो एकादशी के दिन व्रत नहीं रख पाते है। ऐसे लोगों को कामिका एकादशी के शुभ दिन पर नीचे दिए गए मंत्रों का जप करना चाहिए। इन मंत्रों का जप करने से भी आपको विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं।
कामिका एकादशी पर करें इन मंत्रों का जप
द्वादशाक्षर मंत्र जप
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप करने से शुभ फल आपको प्राप्त हो सकते हैं। यह मंत्र आपको जीवन में प्रगति दिलाने वाला माना जाता है। इसके साथ ही मानसिक शांति और नकारात्मकता से मुक्ति भी इस मंत्र का जप करने से आपको प्राप्त हो सकती है। कामिका एकादशी के दिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।
कामिका एकादशी के दिन विष्णु गायत्री मंत्र का जप करने से आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलती है क्योंकि यह मंत्र आपकी मानसिक शक्ति को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके साथ ही समाज में प्रतिष्ठा भी इस मंत्र का जप करने से आपको प्राप्त हो सकती है।
धन-समृद्धि के लिए मंत्र
शांताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्। विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम्।
इस मंत्र का जप करने से आपको आर्थिक उन्नति की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में आ रही बाधाएं भी इस मंत्र का जप करने से दूर होने लगती हैं। इस मंत्र का जप भगवान विष्णु के शांत स्वरूप का ध्यान करते हुए आपको करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
बाधा निवारण मंत्र
ॐ ह्रीं कार्तवीर्यार्जुनो नाम राजा बाहुसहस्रवान। यस्य स्मरणमात्रेण हृतं नष्टं च लभ्यते।
अगर आपके बनते काम बिगड़ते हैं, धन कहीं अटका हुआ है या कोई अन्य बाधा जीवन में आ रही है तो ऊपर दिए गए मंत्र का जप आपको कामिका एकादशी व्रत के दिन करना चाहिए। इस मंत्र का जप करने से हर प्रकार की बाधा से आपको मुक्ति मिल सकती है।
मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए मंत्र
श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेव।
इस मंत्र का जप या कीर्तन करना एकादशी के दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जप करने से घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि की आपको प्राप्त हो सकती है।
