टेस्ट क्रिकेट के नए 'कैचिंग किंग' बने जो रूट, स्टीव स्मिथ का ध्वस्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें टॉप-5 की लिस्ट

Joe Root: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक कैच लपककर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है.

Joe Root: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक कैच लपककर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है.

author-image

New Update

Joe Root

Joe Root

Joe Root: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं. जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर इतिहास रच दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट में (बतौर फील्डर) सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रूट के नाम अब 220 कैच हो गए हैं. चलिए जानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं. 

जो रूट ने स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

जो रूट अब बल्ले से रनों की बरसात करने और सचिन तेंदुलकर के महा-रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ने के साथ-साथ, टेस्ट क्रिकेट में मैदान पर अपनी जादुई फील्डिंग के दम पर भी दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 220वां कैच लेते ही जो रूट ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट में (बतौर फील्डर) सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 

ओली रोबिंसन की गेंद और जो रूट का वो ऐतिहासिक 220वां कैच

जो रूट का यह ऐतिहासिक कीर्तिमान पाकिस्तान की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में देखने को मिला. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने पांचवें स्टंप की लाइन पर एक बेहतरीन गेंद डाली, जिस पर पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक पूरी तरह चकमा खा गए. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पहली स्लिप की तरफ काफी नीचे गई. वहां हमेशा की तरह मुस्तैद खड़े जो रूट ने कोई गलती नहीं की और चीते जैसी फुर्ती से नीचे झुकते हुए इस बेहद कठिन कैच को बड़ी ही आसानी से लपक लिया. 

🚨 JOE ROOT BECOMES TEST CRICKET’S MOST SUCCESSFUL FIELDER!

― joe root took his 220th test catch at edgbaston, surpassing steve smith’s 219 to become the most successful non-wicketkeeper fielder in test history. pic.twitter.com/HoKvZU1hYj

— Puneet Awasthi (@PuneetA77622712) September 11, 2026

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने जो रूट

इस 220वें कैच के साथ ही जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (219 कैच) को पीछे छोड़ दिया है. अब वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बतौर गैर-विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के नंबर-1 फील्डर बन गए हैं. ICC के आधिकारिक रिकॉर्ड्स के मुताबिक, टेस्ट फॉर्मेट में अब तक सिर्फ 5 खिलाड़ियों ने ही बतौर फील्डर 200 या उससे ज्यादा कैच लेने का अनोखा कारनामा किया है.

Joe Root breaks the tie with Steve Smith, and becomes the sole leader for fielding catches in Test cricket once more 🙌 pic.twitter.com/cDZXYGTrww

— ICC (@ICC) September 13, 2026

टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

इस एलीट क्लब में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट अब 220 कैचों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं. उनके ठीक पीछे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टीव स्मिथ हैं, जो 219 कैच लपककर दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. तीसरे स्थान पर भारत के 'द वॉल' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ का नाम आता है, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 210 कैच पकड़े थे. वहीं, श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने 205 कैचों के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं. इस ऐतिहासिक में पांचवे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के महानतम ऑलराउंडर जैक्स कैलिस हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन फील्डिंग के दम पर ठीक 200 टेस्ट कैच पूरे किए थे.

यह भी पढ़ें:  आखिरी बार कब रोईं थीं स्मृति मंधाना, खुद किया खुलासा, बोलीं- 'उसने मुझे सच में इमोशनल कर दिया...'

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें