Surya Nakshatra Parivartan 2026: शुरू होगा स्वर्णिम काल! 20 जुलाई को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों का होगा फायदा
Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. आने वाली 20 जुलाई को सूर्य देव सभी नक्षत्रों के राजा कहे जाने वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं.
पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ, कल्याणकारी और समृद्धि देने वाला माना गया है. जब सफलता और मान-सम्मान के कारक सूर्य देव इस शुभ नक्षत्र में कदम रखेंगे, तो इसका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. इस गोचर से कुछ विशेष राशियों के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक रूप से बड़ा फायदा होगा. आइए जानते हैं कि 20 जुलाई से किन राशियों के शुरू होने वाले हैं अच्छे दिन.
मेष राशि (Aries)
सम्बंधित ख़बरें
सूर्य का पुष्य नक्षत्र में जाना मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आ रहा है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. आपके काम की सीनियर्स तारीफ करेंगे. सरकारी क्षेत्र या बड़े अधिकारियों के सहयोग से धन लाभ के योग बनेंगे. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर बेहद फायदेमंद साबित होगा. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी. आप धन संचय करने में सफल रहेंगे. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो वह इस अवधि में सुलझ सकता है और फैसला आपके पक्ष में आ सकता है.
सिंह राशि (Leo)
चूंकि सूर्य देव स्वयं सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए पुष्य नक्षत्र में उनका प्रवेश आपके आत्मबल और प्रभाव को बढ़ाएगा. समाज और कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. यदि आप बिजनेस करते हैं, तो कोई नई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा. आपके लिए कमाई के नए जरिए खुलेंगे. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें 20 जुलाई के बाद बड़े और प्रतिष्ठित संस्थानों से अच्छे ऑफर मिल सकते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य देव भाग्य स्थान को प्रभावित करेंगे, जिससे आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे. लंबे समय से रुके हुए सरकारी या कानूनी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे. बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद सुखद और आर्थिक रूप से लाभदायक रहेंगी.
शुभ फलों को बढ़ाने के उपाय
- 20 जुलाई से रोजाना सुबह तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य देव को अर्घ्य दें.
- रविवार के दिन गाय को गेहूं या गुड़ खिलाएं.
- 'ऊं घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.
---- समाप्त ----
