सट्टेबाजी मामला: पिता, पत्नी से बच्चों तक, मोहम्मद रिजवान से पूछे गए 5 पन्नों के सवाल

पाकिस्तान विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर सट्टेबाजी के आरोप हैं. इससे जुड़े मामले में उनसे पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी ने 5 पन्नों के सवाल पूछे हैं.

Written By : शिवांक मिश्रा |  Updated at : 17 Sep 2026 07:46 PM (IST)

Preferred Sources

National Cyber Crime Investigation Agency NCCIA asked Mohammad Rizwan 5 pages questions in Gambling case सट्टेबाजी मामला: पिता, पत्नी से बच्चों तक, मोहम्मद रिजवान से पूछे गए 5 पन्नों के सवाल

Mohammad Rizwan

दशकों तक मैच फिक्सिंग स्कैंडल का दंश झेलने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट पर सट्टेबाजी का नया दंश लगा है. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का आरोप लगा है. आरोप की जांच पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) कर रही है. साथ ही इस कड़ी में 8 सितंबर को NCCIA ने मोहम्मद रिजवान को नोटिस भी जारी किया था. उनसे 5 पन्नों के सवाल भी पूछे गए. 

नोटिस में लाहौर के साइबर क्राइम सेंटर के सब इंस्पेक्टर तनवीर हुसैन की तरफ कहा गया की वो पाकिस्तानी क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टे और जुएं की जांच कर रहे हैं ऐसे में मोहम्मद रिजवान अपना बयान दर्ज करवाने के लिये 10 सितंबर को पेश हो. एबीपी न्यूज के पास मुहम्मद रिजवान को सौंपी गई नोटिस की आधिकारिक कॉपी भी मौजूद है.

पिता, पत्नी से बच्चों तक रिजवान से पूछे गए सख्त सवाल

जानकारी के मुताबिक नोटिस के साथ साथ मोहम्मद रिजवान को 5 पन्ने के सवाल भी भेजे गए थे जिसमे रिजवान से पिछले पांच वर्षों के दौरान वेतन के स्रोत, किराए से होने वाली आय, कारोबारी आय और कृषि आय की जानकारी मांगी गई है. साथ ही मोहम्मद रिजवान से बैंक में जमा रकम पर मिलने वाले मुनाफे की जानकारी भी मांगी गई है. मोहम्मद रिजवान से पिछले पांच वर्षों में किए गए घरेलू खर्च और बच्चों की शिक्षा पर हुए खर्च का ब्योरा भी मांगा गया है. साथ ही विरासत में मिली संपत्ति की जानकारी भी मांगी गई है और पूछा गया है कि विरासत की संपत्ति उन्हें किससे मिली और इसका प्रमाण भी उपलब्ध कराया जाए.
सट्टेबाजी मामला: पिता, पत्नी से बच्चों तक, मोहम्मद रिजवान से पूछे गए 5 पन्नों के सवाल

5 पन्ने के सवालों में मोहम्मद रिजवान से पिछले पांच वर्षों के दौरान संपत्ति की खरीद और बिक्री का पूरा ब्योरा मांगा गया है साथ ही अंतरराष्ट्रीय दौरों, उन पर हुए खर्च और ठहरने की अवधि की जानकारी भी मांगी गई है. रिजवान से ये भी पूछा गया है कि क्रिकेटर ने देश के अंदर कितना सफर किया और पिछले पांच वर्षों के दौरान इस्तेमाल किए गए सभी बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड्स की जानकारी भी मांगी गई है. मोहम्मद रिजवान से यह भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने पिछले पांच वर्षों के दौरान किसी से कोई कर्ज लिया है. अगर लिया है तो उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है. साथ ही मोहम्मद रिजवान से उनकी पिता का नाम, जन्म तिथि, जन्म स्थान, पत्नी का नाम और बच्चों से जुड़ी जानकारी मांगी गई है और पिछले 10 वर्षों में इस्तेमाल किए गए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी भी साझा करने को कहा गया है.

8 सितंबर को नोटिस जारी होने के बाद मोहम्मद रिजवान पहले 10 सितंबर को पेश होने नहीं पहुचे और फिर उन्होंने नोटिस को खारिज करवाने के लिए लाहौर हाईकोर्ट में अर्जेंट याचिका दायर की थी जिस पर आज सुनवाई करते हुए लाहौर हाईकोर्ट ने रिजवान की याचिका निरस्त करते हुए उन्हें बयान दर्ज कराने का आदेश दिया है. बताते चले कि मोहम्मद रिजवान खुद को सार्वजनिक जीवन में सट्टे के खिलाफत वाला व्यक्ति बताते हैं और साथ ही 2023 में सट्टे के खिलाफ मेसेज देते हुए रिजवान ने पीएसएल के मैच के दौरान अपनी जर्सी पर लगे ऑनलाइन सट्टा कंपनी Wolf777 के लोगो को भी टेप से छुपा लिया था. 

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर से यूसुफ पठान तक, खेल जगत के इन दिग्गजों ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.

Read More

Published at : 17 Sep 2026 07:44 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola