5 नगर निगम में कांग्रेस ने 49,भाजपा ने 21-GenZ-प्रत्याशी उतारे: दोनों पार्टियों ने 510 वार्डों में 13.72 प्रतिशत युवा उम्मीदवारों को दिए टिकट - Jaipur News
राजस्थान में नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने अनुभवी चेहरों के साथ जेन-जी को भी मैदान में उतारा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और कोटा में कांग्रेस ने जहां 49 GenZ प्रत्याशी बनाए हैं। वहीं भाजपा ने 21 GenZ को टिकट दिया है।
.
जयपुर में भाजपा ने 6 GenZ उम्मीदवारों को टिकट दिया है। हीं कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जोधपुर में बीजेपी ने 7 GenZ को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 10 GenZ को टिकट दिया है।
उदयपुर में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 6 और बीजेपी ने 2 प्रत्याशियों का नामांकन करवाया है। अजमेर में भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 5 GenZ को प्रत्याशी बनाया है। कोटा में दोनों पार्टियों ने कुल 18 GenZ प्रत्याशी बनाए हैं। इनमें कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने 2 को उम्मीदवार बनाया है।
इन पांच शहरों में कुल 510 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा ने 70 GenZ प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में 13.72 प्रतिशत GenZ प्रत्याशी हैं। इनकी आयु 21 से लेकर 29 साल के बीच है। यह डाटा उम्मीदवारों के अब तक अपलोड की गई लिस्ट के हिसाब से है। अब पढ़ें किसने कितने युवाओं को दिया टिकट
जयपुर में दोनों पार्टियों में 21 साल की सबसे कम उम्र की युवा
जयपुर नगर निगम चुनाव में 150 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रमुख पार्टियों की ओर से जारी किए अधिकृत प्रत्याशियों में इस बार बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस ने Gen-Z को ज्यादा टिकट दिया है। जबकि बुजुर्ग उम्मीदवारों (60 साल या उससे ज्यादा उम्र के) में भी कांग्रेस ने बीजेपी की तुलना में ज्यादा प्रत्याशी उतारे हैं।
बीजेपी ने 6 Gen-Z उम्मीदवार उतारे हैं। वार्ड 150 से शालू मीणा (23), वार्ड 119 से यश राणावत (22), वार्ड 10 से पलक यादव (21), वार्ड 143 से निधि जैन (29), वार्ड 115 से सूरज गोडीवाल (29), वार्ड 63 से अजय टेपण (29) उम्मीदवार हैं।
वहीं कांग्रेस ने अपने 150 प्रत्याशियों में 12 GEN-Z को टिकट दिया है। इनमें सबसे कम उम्र के प्रत्याशी वार्ड 71 से फैज हसन (21) हैं। इसके अलावा वार्ड कांग्रेस 128 से मोहम्मद सोहेल मंसूरी (27), वार्ड 95 से मानवेन्द्र सिंह (22), वार्ड 88 से श्रुति भारद्वाज (26), वार्ड 72 सुमन भाटी (22), वार्ड 46 से हर्षिता जैन (23), वार्ड 18 से वंदिता शर्मा (27), वार्ड 1 से नवरत्न शर्मा (28), वार्ड 13 से धनराज सैनी (29), वार्ड 55 से संजय बड़ोदिया (28), वार्ड 137 से सलमान मंसूरी (29) और वार्ड 148 से आशा सैनी (28) को उम्मीदवार बनाया है।
बीजेपी में श्रवण बोहरा सबसे उम्रदराज प्रत्याशी: बीजेपी ने 150 सीटों में से 10 सीटे ऐसी हैं, जहां बुजुर्ग (60 या उसे ज्यादा उम्र) प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इसमें सबसे उम्रदराज प्रत्याशी वार्ड 1 से श्रवण बोहरा (66) हैं। इसके अलावा वार्ड 16 से महेश कुमार संघी (62), वार्ड 17 से सुमेर सिंह जोधा (65), वार्ड 35 से विमल कटियार (60), वार्ड 42 से अशोक रावतानी (65), वार्ड 43 से शैलेन्द्र भार्गव (65), वार्ड 66 से नारायण लाल नैनावत (62), वार्ड 74 से रामपाल जैन (60), वार्ड 98 से सुभाष सिंघी (63) और वार्ड 112 से सुनील कोठारी (63) को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस में बिवाल सबसे उम्रदराज प्रत्याशी: कांग्रेस ने युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 13 प्रत्याशी ऐसे उतारे हैं, जो 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। सबसे उम्रदराज प्रत्याशी वार्ड 115 से सुरेश बिवाल (67) हैं। इसके अलावा वार्ड 9 कैलाशी देवी (61), वार्ड 15 से बद्री कुमावत (66), वार्ड 31 से जयकुमार जैन (63), वार्ड 35 से अनिल (63), वार्ड नं. 51 से मनमोहन गुर्जर (64), वार्ड नं. 58 से रामप्यारी देवी (60), वार्ड नं. 64 कैलाश मीणा (60), वार्ड 76 से प्रदीप जैन (65), वार्ड 82 से महेश यादव (61), वार्ड 100 से विनीत कूलवाल (62), वार्ड 118 से सुनीता मावर (66) और वार्ड 145 से अर्चन चतुर्वेदी (61) को उतारा है।

जोधपुर: भाजपा-कांग्रेस से 17 जेन जी लड़ेंगे पार्षद का चुनाव, 5-कुंवारे
जोधपुर में इस बार 17 जेनजी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस ने सबसे कम उम्र 21 साल की प्रत्याशी सरस्वती को वार्ड नंबर 51 से प्रत्याशी बनाया है। सरस्वती की साल 2025 में ग्रेजुएशन पूरी हुई थी और अब भी वह पढ़ाई कर रही हैं। इसी तरह भाजपा ने भी वार्ड नंबर 24 से एमए स्टूडेंट भाग्यश्री को पहली बार टिकट देकर पार्षद बनने का मौका दिया है। खास बात ये है कि इन 17 जेनजी में 5 कुंवारे भी हैं। एक वार्ड ऐसा भी है, जहां कांग्रेस के 27 साल के कैंडिडेट के सामने बीजेपी के 66 साल के सीनियर नेता हैं।
बीजेपी ने 7 और कांग्रेस ने 11 जेन जी को दिया मौका: बीजेपी ने 7 जेन जी को चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें दो प्रत्याशी संजू कंवर और भाग्यश्री आचार्य हैं, जिनकी उम्र 24 साल है। मनीष चौधरी 27 साल के हैं। असीम अकरम (28) और स्वीटी चावड़ा (28) और निकिता गहलोत (29) और पूजा सोनी (29) को टिकट दिया गया है।
वहीं कांग्रेस ने सायना बानो (24), सोनिया (24), नसीम बानो (25), आनंद राठी (27), मोहम्मद दानिश (27), सोमेश्वर गुर्जर (28), मूमल प्रजापति (29), सिद्धार्थ मेहरा (29) और योगेश्वरी (29) को टिकट दिया है।
कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की संख्या
| आयु | बीजेपी के जेन-जी प्रत्याशी | कांग्रेस के जेन-जी प्रत्याशी |
| जेन जी | 7 | 10 |
| 40 साल तक के | 27 | 24 |
| 40–60 | 55 | 58 |
| 60 से ज्यादा | 11 | 8 |

26 साल की प्रज्ञा पेशे से इंटीरियर डिजायर है।
उदयपुर: BJP-कांग्रेस से 8 Gen-Z लड़ेंगे पार्षद चुनाव; स्वयंसेविका से लेकर लॉ स्टूडेंट मैदान में
उदयपुर नगर निगम चुनाव में BJP और कांग्रेस ने 8 जेनजी को टिकट दिया है। इनमें कांग्रेस से 6 और बीजेपी से 2 उम्मीदवार हैं। BJP ने राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविका और इंटीरियर डिजाइनर प्रज्ञा पाटीदार (26) को वार्ड 38 से टिकट दिया है। 6 महीने पहले प्रज्ञा की शादी हुई है। वार्ड 31 से 27 साल की नसरीन बानो को टिकट दिया है। नसरीन हाउस वाइफ है और उनके 7 साल का बेटा है। उन्होंने 8वीं तक पढ़ाई की है। उनके पति अब्दुल कादिर बीजेपी के अल्ससंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं, जो रियल स्टेट से जुड़ा काम करते हैं।
कांग्रेस से वार्ड 61 में 25 साल की सीमा डांगी को मिला टिकट: कांग्रेस ने वार्ड 55 से जैसिका राव (23) को मैदान में उतारा है। जैसिका अनमैरिड हैं और बीए-एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। वार्ड 61 से 25 साल की सीमा डांगी को टिकट दिया है। उनके पति विशाल डांगी यूथ कांग्रेस में महासचिव रहे हैं और कानपुर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भी रहे हैं। 10वीं तक पढ़ी सीमा हाउस वाइफ हैं। उनकी 2 बेटियां है। वार्ड नंबर 65 से किशन भील (27), वार्ड 62 से सविता गमेती (28), वार्ड 13 से उषा गमेती (23) और वार्ड 42 से खुशी गमेती (24) को टिकट दिया है। इनके अलावा वार्ड नंबर 10 से बीएपी ने भी साकिब खान (26), वार्ड नंबर 43 से शांतिलाल (26), सीपीआईएम ने वार्ड नंबर 31 से मुस्कान राही (23) और कुल 8 जेन-जी जनरेशन के युवाओं ने निर्दलीय नामाकंन दाखिल किया है।
अजमेर: 9 जेन-जी चुनावी मैदान में
अजमेर में कांग्रेस ने 5 और बीजेपी ने 4 जेनजी प्रत्याशियों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने वार्ड 28 में अर्चित शर्मा (29), वार्ड 36 में निहाल सिंह शेखावत (29), वार्ड 46 में मोक्ष नोनिया (26), वार्ड 53 में कुशाल कोमल और वार्ड 12 में पूजा टांक को सिंबल दिया है। वहीं भाजपा ने वार्ड 11 से पूजा भावनानी (27), वार्ड 26 से मोहित चौहान (22), वार्ड 69 से निहारिका त्रिपाठी और वार्ड 80 से कश्यपि साखला पर भरोसा जताया है।
उम्रदराज चेहरों पर भी पार्टियों का भरोसा कायम: भाजपा ने 40 साल तक की उम्र के 19, 41 से 60 साल के 47 और 60 साल से अधिक उम्र के 10 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने 40 साल तक की उम्र के 18, 41 से 60 साल के 45 और 60 साल से अधिक उम्र के 10 प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। दोनों प्रमुख दलों ने 41 से 60 साल की उम्र वाले प्रत्याशियों की संख्या सबसे ज्यादा है। भाजपा ने इस आयु वर्ग में 47 और कांग्रेस ने 45 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के 10-10 प्रत्याशी दोनों दलों से मैदान में हैं।
कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की संख्या
| आयु | बीजेपी के जेन-जी प्रत्याशी | कांग्रेस के जेन-जी प्रत्याशी |
| जेन जी | 4 | 5 |
| 40 साल तक के | 19 | 18 |
| 40–60 | 47 | 45 |
| 60 से ज्यादा | 10 | 10 |

कांग्रेस ने 25 साल की युवा चेहरा निधी राजावत को उतारा है, जिनका मुकाबला बीजेपी की 30 वर्षीय पिंटू कंवर से है।
कोटा: कांग्रेस ने 16 जेन-जी उम्मीदवारों को दिया टिकट; बीजेपी के दो युवा चेहरे
कोटा नगर निगम चुनाव में शहरी सरकार बनाने के लिए इस बार 21 से 29 वर्ष के कई युवा मैदान में उतर चुके हैं। कांग्रेस ने 16 जेनजी को मौका दिया है। इनमें दिव्या मीना (22), रिद्धम शर्मा (23), भुवनेश ऋषि (24), संदीप सिंह (24), अर्पित जैन (24), निधी राजावत (25), अमन गौतम (25), कुनाल शर्मा (25), दीपक कुमार भील (26), धीरज नागर (26), ऋषभ दुबे (26), आयुष पारेता (26) और फैजाल बेग (27) शामिल हैं।
वहीं बीजेपी ने इस सूची में 2 चेहरों को मौका दिया है, जिसमें 24 साल के ललित कुशवाहा (वार्ड 70) और 29 वर्षीय नैना गर्ग (वार्ड 67) से चुनाव लड़ रही हैं।
41 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीवार: भाजपा ने 41-60 साल की उम्र के 64 प्रत्याशी और 60 से ज्यादा उम्र के 7 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने 41-60 साल के 45 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं 60 साल से ज्यादा के 7 प्रत्याशियों को टिकट दिया है।
कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवारों की संख्या
| आयु | बीजेपी के जेन-जी प्रत्याशी | कांग्रेस के जेन-जी प्रत्याशी |
| जेन जी | 2 | 16 |
| 40 साल तक के | 27 | 32 |
| 40–60 | 64 | 45 |
| 60 से ज्यादा | 7 | 7 |
ये खबरें भी पढ़ें...
जोधपुर: भाजपा-कांग्रेस से 17 जेन जी लड़ेंगे पार्षद का चुनाव,5-कुंवारे:दोनों पार्टी ने दो स्टूडेंट को दिया टिकट; 27 साल के युवक के सामने भाजपा के सीनियर नेता
उदयपुर में BJP-कांग्रेस से 8 Gen-Z लड़ेंगे पार्षद चुनाव:राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविका से लेकर लॉ स्टूडेंट तक मैदान में
अजमेर निगम चुनाव में 61 जेन-जी चुनावी मैदान में:बीजेपी-कांग्रेस ने युवा नेताओं को बनाया दावेदार; सबसे ज्यादा 49 युवा निर्दलीय लड़ेंगे
कोटा: कांग्रेस ने 16 जेन-जी उम्मीदवारों को दिया टिकट:सबसे ज्यादा 37 युवा चेहरे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे, बीजेपी के दो युवा चेहरे