5 साल से भारत के लिए नहीं खेला कोई मैच, अब इंग्लैंड में मचाया कोहराम, अकेले झटके 6 विकेट

5 साल से भारत के लिए नहीं खेला कोई मैच, अब इंग्लैंड में मचाया कोहराम, अकेले झटके 6 विकेट

राहुल चाहर की फिरकी में फंसी एसेक्स. (फोटो- GETTY)

Rahul Chahar six wickets vs Essex: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे 27 साल के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने इंग्लैंड में अपनी फिरकी का जोरदार जादू दिखाया है. काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 में सरे की ओर से खेल रहे राहुल चाहर ने एसेक्स के खिलाफ पहली पारी में कातिलाना गेंदबाजी करते हुए अकेले 6 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में सरे की पहली पारी सिर्फ 183 रन पर सिमटने के बाद राहुल ने अपनी टीम को मैच में बनाए रखने के लिए 22 ओवर में 4 मेडन फेंकते हुए 80 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

राहुल चाहर की फिरकी में फंसी एसेक्स

इस मुकाबले की पहली पारी में राहुल चाहर की घातक गेंदबाजी ने एसेक्स के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया. उन्होंने चार्ली एलिसन, माइकल पेपर, जमां अख्तर, साइमन हार्मर, जेमी पोर्टर और सैम कुक को अपना शिकार बनाया. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 9वां फाइव-विकेट हॉल रहा. वहीं, ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा सबसे बेस्ट प्रदर्शन भी है. हालांकि, एसेक्स ने पहली पारी में 279 रन बनाकर सरे पर 96 रनों की बढ़त बनाई. जवाब में दूसरी पारी में सरे का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम 51 पर 4 विकेट गंवा बैठा.

✅ Six wickets. ✅ Six bows.

Showman Chahar gets his sixth wicket with a brilliant googly to finish with 6/80 from his 22 overs. 👏

🤎 | #CountyChampionship https://t.co/ajkz5BaUjD pic.twitter.com/nmPaeZWJcX

— Surrey Cricket (@surreycricket) August 28, 2026

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए राहुल चाहर के साथ खेलने वाले खिलाड़ी महिपाल लोमरोर ने भी गेंद से उपयोगी योगदान देते हुए साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज कप्तान डीन एल्गर को आउट किया. इस दौरान उन्होंने कुल 13 ओवर फेंके और 41 रन ही खर्च किए. इससे पहले वो पहली पारी में 48 गेंदों पर 17 रन बनाकर रन आउट हुए थे.

2021 के बाद से नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

राहुल चाहर ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में उन्होंने 6 टी20 मैच खेलकर 7 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, 1 वनडे मैच में 3 विकेट चटकाए हैं. राहुल ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में नामीबिया के खिलाफ खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला था. उसके बाद से वो टीम इंडिया की योजनाओं से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इंग्लैंड की काउंटी पिच पर उनके इस 6 विकेट के स्पैल ने एक बार फिर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button