गुल्लू हैं तलाकशुदा, 5 महीने चली शादी, Bigg Boss 20 में काजी को बताया सीक्रेट
16

Image Credit :
गुल्लू हैं तलाकशुदा, 5 महीने चली शादी, Bigg Boss 20 में काजी को बताया सीक्रेट
बिग बॉस 20 में इस वक्त कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे कर रहे हैं। अब शो में नजर आ रहे कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने अपनी जिंदगी का एक ऐसा राज बताया है, जिसके बारे में उनके फैंस को पहले ज्यादा जानकारी नहीं थी। गुल्लू ने काजी तौकीर से बातचीत के दौरान बताया कि वह शादीशुदा रह चुके हैं और 2024 में उनका तलाक हो गया था। उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब 4-5 महीने ही चल पाई थी और यह दौर उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में से एक था।
‘ये ब्रेकअप जैसा हार्टब्रेक नहीं था, मेरा तलाक हुआ था’
काजी तौकीर के साथ बातचीत में गुल्लू ने अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने सिर्फ ब्रेकअप का दर्द नहीं झेला, बल्कि उनका तलाक हुआ था। उनकी बात सुनकर काजी भी हैरान रह गए। गुल्लू ने बताया कि 2024 में उनका तलाक हुआ था और यह उनकी जिंदगी का बेहद डिप्रेसिंग फेज था। उन्होंने कहा कि उनकी शादी करीब साढ़े चार से पांच महीने तक चली। वह लगातार चीजों को संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें समझ आया कि यह रिश्ता आगे नहीं चल सकता।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
26
Image Credit :
परिवार के दबाव में की थी शादी
गुल्लू ने अपनी शादी को लेकर एक और बड़ी बात बताई। उनके मुताबिक, उनके परिवार और समाज में कम उम्र में शादी करने का चलन है और लड़कों पर भी शादी को लेकर दबाव रहता है। उन्होंने बताया कि जब कोई लड़का एक उम्र तक पहुंच जाता है और करियर में कुछ खास नहीं कर रहा होता, तो परिवार की तरफ से यह दबाव आने लगता है कि अब शादी कर लो और घर बसा लो। गुल्लू ने कहा कि उन्होंने भी परिवार के दबाव की वजह से शादी की थी। काजी ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी पूर्व पत्नी से प्यार था, तो गुल्लू ने साफ कहा कि ऐसा कोई प्यार नहीं था। उन्होंने बताया कि शादी परिस्थितियों और परिवार के दबाव में हुई थी।
36
Image Credit :
तलाक का फैसला लिया तो परिवार ने बात करना बंद कर दिया
गुल्लू ने बताया कि जब उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया तो उनका परिवार उनके खिलाफ हो गया था। परिवार के कुछ सदस्य इस फैसले के पक्ष में नहीं थे और उन्हें लगता था कि इससे परिवार की इज्जत और नाम पर असर पड़ेगा। गुल्लू के मुताबिक, इस पूरे मामले के दौरान उनके परिवार ने उनसे दूरी बना ली थी और एक समय ऐसा आया जब परिवार के लोगों ने उनसे पूरी तरह बात करना बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले को सुलझने में करीब एक साल लग गया और इस दौरान उन्हें काफी मानसिक और भावनात्मक परेशानी से गुजरना पड़ा।
46
Image Credit :
बोले- अब इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता
गुल्लू ने बताया कि उस मुश्किल दौर के बाद उन्होंने खुद को समझाया कि अब इससे बुरा उनकी जिंदगी में शायद कुछ नहीं हो सकता और आगे की जिंदगी बेहतर ही होगी। उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाने का फैसला किया। इसी दौरान उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया और आगे बढ़ने की कोशिश की।
56
Image Credit :
रोडीज के दौरान लीक हुई थीं शादी की तस्वीरें
गुल्लू ने अपनी शादी की वायरल तस्वीरों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि जब वह रोडीज की शूटिंग और गैंग के साथ गोवा में थे, तभी उनकी शादी की कुछ तस्वीरें लीक हो गई थीं। गुल्लू के मुताबिक, उस समय उन्हें लगा था कि अब सब कुछ खत्म हो गया है और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति को कैसे संभालें। उस वक्त उनका तलाक नहीं हुआ था और वह परिवार के साथ शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच थे।
गुल्लू की शादी की तस्वीरें इससे पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ चुकी हैं। तस्वीरों में वह दूल्हे के लिबास में नजर आए थे, जबकि उनके साथ एक महिला दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही थी। दोनों ने वरमाला पहनी हुई थी। 2025 में इन तस्वीरों के सामने आने के बाद गुल्लू ने शादी की खबरों से इनकार किया था और तस्वीरों को फेक बताया था। अब बिग बॉस 20 में उनके नए खुलासे के बाद उन तस्वीरों को लेकर भी स्थिति साफ हो गई है।
66
Image Credit :
बिग बॉस में पहली बार खुलकर बताई निजी जिंदगी
कुशल तंवर यानी गुल्लू ने रोडीज डबल क्रॉस जीतकर पहचान बनाई थी। इसके बाद वह दूसरे रियलिटी शोज में भी नजर आए और अब वह बिग बॉस 20 का हिस्सा हैं। शो में काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने पहली बार अपनी शादी, तलाक, परिवार से हुए मतभेद और उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। गुल्लू ने बताया कि इन घटनाओं ने उन्हें काफी प्रभावित किया, लेकिन अब वह उस दौर से आगे निकल चुके हैं और अपनी जिंदगी तथा करियर पर ध्यान दे रहे हैं।