युवा वोटरों पर कांग्रेस की नजर,5 Gen-Z को टिकट: अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में BJP ने केवल एक 29 साल के प्रत्याशी को उतारा - Alwar News

अलवर नगर निगम चुनाव में इस बार लंबे राजनीतिक दलों ने अनुभवी चेहरों के साथ इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित जेन-ज़ी को भी चुनाव मैदान में उतारा है। हालांकि, दोनों दलों में 9% उम्मीदवार ही इस एज ग्रुप से हैं। 1997 से 2012 तक जन्म लेने वालों को जनरेशन ज़ी कहा

.

नगर निगम चुनाव में Gen-Z उम्मीदवारों को टिकट देने के मामले में कांग्रेस भाजपा से आगे नजर आ रही है। 65 वार्डों में भाजपा ने सिर्फ एक 29 वर्षीय प्रत्याशी को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने 5 Gen-Z उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों दलों की रणनीति में यह अंतर युवा वोटरों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने जेन-जी महिलाओं को भी उतारा है। यही नहीं बुजुर्ग प्रत्याशियों को मैदान में उतारने में भी कांग्रेस आगे हैं। कांग्रेस में करीब 6 प्रत्याशी 60 से ज्यादा उम्र के हैं। वहीं बीजेपी में उम्रदराज प्रत्याशी 4 हैं।

29 साल से कम उम्र के प्रत्याशी (29 साल से कम)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में मोहित चावरिया की उम्र 29 वर्ष है। वहीं कांग्रेस में वार्ड 5: केशव – 24 वर्ष, वार्ड 26: भानुप्रताप – 27 वर्ष, वार्ड 37: सुनीता मीना – 27 वर्ष, वार्ड 63: मोहित सिंह – 25 वर्ष, वार्ड 35 से हितेश - 26 साल के हैं।

60 साल या उससे ज्यादा उम्र के प्रत्याशी भी कांग्रेस में ज्यादा

भारतीय जनता पार्टी वार्ड 25: कमलेश यादव – 61 वर्ष, वार्ड 33: दीनदयाल सैनी – 62 वर्ष, वार्ड 44: कुंदन लाल – 62 वर्ष के हैं। वहीं कांग्रेस में वार्ड 14: हरीओम गुप्ता – 65 वर्ष, वार्ड 18 से ओम प्रकाश – 67 वर्ष, वार्ड 22 से नन्द लाल शर्मा –65 वर्ष, वार्ड 43 से मान स्वरूप 69 वर्ष, वार्ड 42 से दूलीचन्द – 64 वर्ष के हैं।

अलवर के मिनी सचिवालय में नामांकन जमा करने के अंतिम दिन लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

अलवर के मिनी सचिवालय में नामांकन जमा करने के अंतिम दिन लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

जानिए, आपके वार्ड के प्रत्याशी की उम्र व शैक्षणिक योग्यता

वार्डपार्टीप्रत्याशी का नामउम्रशैक्षणिक योग्यता
1BJPपंकज शर्मा44 वर्षB.Sc. ITI (2000)
INCमहेंद्र सिंह33 वर्षB.Sc. (2014)
2BJPविष्णु कुमार गुप्ता56 वर्ष8वीं पास (1988)
INCरमेश चंद सैनी50B.A. (1989)
3BJPजितेन्द्र सैनी33 वर्ष12वीं पास (2010)
INCप्रकाश चंद सैनी56 वर्ष9वीं पास
4BJPकमला देवी43 वर्षसाक्षर
INCज्योति42 वर्षसाक्षर
5BJPमोहित चावरिया29 वर्षLL.B. (वकालत)
INCकेशव24 वर्ष12वीं पास (2021)
6BJPराकेश कुमार शर्मा51 वर्ष10वीं पास (1990)
INCमुकेश कुमार40 वर्ष9वीं पास
7BJPसुमन लता अग्रवाल58 वर्षM.Com. (1992)
INCपीयूष कुमार जैन56 वर्षM.A. (Arts, 1986)
8BJPदीनदयाल नायक43 वर्षB.A. पास
INCराजेन्द्र सिंह48 वर्ष10वीं पास (1993) / ITI
9INCविक्रम यादव42 वर्षस्नातक (Rajasthan Univ.)
BJPप्रवास कुमार मिश्रा52स्नातक (B.A., 1999)
10BJPकविता38 वर्षसाक्षर
BJPनीतू देवी44 वर्षसाक्षर
11BJPदेवेन्द्र कुमार38 वर्ष12वीं पास
INCमहेन्द्र कुमार मेहरा49 वर्षB.A. (1999), L.L.B. (2002)
12BJPविवेकानंद शर्मा48 वर्ष10वीं पास
INCनारायण सिंह59 वर्ष10वीं पास (1983)
13BJPप्रकाश देवी शर्मा58 वर्षB.A., M.A., LL.B., D.LL.
INCशारदा देवी55 वर्षअसाक्षर/साक्षर (N/A)
14BJPरामानुज शर्मा58 वर्षM.A. (1995), B.Ed. (1991)
INCहरीओम गुप्ता65 वर्ष8वीं पास
15INCमीरा देवी47 वर्षअनपढ़ / साक्षर मात्र
INCपुष्पा46 वर्षअनपढ़ / साक्षर मात्र
16BJPगोविंद कुकरेजा52 वर्ष10वीं पास
INCविजेंद्र साईवाल54 वर्ष8वीं पास
17BJPपदम चंद सैनी53 वर्षM.A. (Pol. Sc., 1999)
INCसुरभि सैनी36 वर्षB.Sc.
18BJPअनिल चौधरी58 वर्षB.Com
INCओम प्रकाश67 वर्ष11वीं पास (1978)
22BJPअंजू शर्मा48B.Ed. (2008)
INCनन्द लाल शर्मा65 वर्ष10वीं पास (1977)
23BJPसुमन चौधरी42 वर्ष12वीं
INCरवि कपूर49 वर्षB.Com
24BJPपुष्पा43 वर्षM.A. (2006), B.Ed. (2005)
INCश्वेता शेखावत46 वर्षB.Sc., B.Ed.
25BJPकमलेश यादव61 वर्षसाक्षर
INCशकुन्तला36 वर्ष8वीं पास (2003)
26BJPकिरण कुमार42 वर्ष10वीं पास
INCभानुप्रताप27 वर्षB.A.
27BJPममता36 वर्ष7वीं पास
INCपिंकी रानी45 वर्षM.A. (2005), B.A. (2003)
28BJPसीताराम चौधरी48 वर्ष12वीं पास
INCरितेश35 वर्षB.A.
30BJPनीतू मेहन्दीरत्ता38 वर्षB.A. (2013)
INCगोपाल जयसवाल51 वर्ष10वीं पास
33BJPदीनदयाल सैनी62 वर्षB.Com (1992)
INCघनश्याम~56 वर्ष-
36BJPअपूर्वा शर्मा30 वर्षB.Com, MBA
INCरिंकल गर्ग48 वर्षB.A.
37BJPसंध्या मीना41 वर्षB.A. pass
INCसुनीता मीना27 वर्ष10वीं पास
38BJPश्याम सुंदर यादव55 वर्षGraduate (वकील)
INCराहुल41 वर्ष12वीं पास
39BJPअर्पना शर्मा37साक्षर
INCकमलेश शर्मा56 वर्ष-
40

INC

BJP

नेहा

सीमा

40 वर्ष

36

साक्षर

41BJPलक्ष्मण सिंह41 वर्ष10वीं पास
INCगिरज प्रसाद42 वर्षB.Ed. (2013)
42BJPधर्मवीर सिंह49केवल साक्षर
INCदुलीचन्द64-
43BJPजगदीश प्रसाद51 वर्ष10वीं पास (1994)
INCमान स्वरूप69 वर्षसाक्षर
44BJPकुंदन लाल62 वर्ष8वीं पास, STC, B.A.
INCमूर्ति~58 वर्षसाक्षर
45BJPबबिता51 वर्षM.A.
INCसरोज51 वर्षM.A.
46BJPमुकेश चन्द36 वर्षB.A. (2018)
INCशिवओम40B.Com
48BJPनेहा37 वर्ष12वीं पास (2006)
INCकुसुमलता66 वर्षस्पष्ट दर्ज नहीं
49BJPअजय कुमार पूनिया54 वर्षM.A., B.Ed.
INCमनीष44 वर्षGraduate
50BJPनेहा गुप्ता35 वर्ष12वीं पास (2008)
INCरजनी सैनी32 वर्ष
51BJPमान सिंह51 वर्षB.A., LL.B.
INCप्रकाश सैनी38 वर्षB.A. (2010)
52BJPसुभाष चंद54 वर्ष10वीं पास (NIOS)
INCसुदर्शन लाल59 वर्ष
53INCटीकम चंद जैन--
BJPरितेश कुमार अग्रवाल58 वर्षMechanical Engg. Diploma
62BJPनेहा जादौन37 वर्ष- साक्षर
INCरश्मि35 साल-एमए बीएड
63BJPअशोक कुमार अवस्थी52 वर्ष-एमए
INCमोहित सिंह25 वर्ष-बीए
64BJPसोनू चौधरी35 वर्ष12वीं
INCअंशुल खंडेलवाल36 वर्षएमबीए
65BJPअमन कुमार गुप्ता33 वर्षग्रेजुएट
INCरविकांत वर्मा33 सालएलएलबी