अगस्त में आ रहे ये 5 स्मार्टफोन, Google Pixel से लेकर Honor के Robot Phone तक पर नजर
Jul 28, 2026 06:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
अगस्त 2026 में Google Pixel 11 सीरीज से लेकर Honor Robot Phone और POCO M8 Power 5G तक कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं। अगर आप नया फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो थोड़ा रुकना बेहतर होगा।

Image Credit: Gizmochina
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगस्त 2026 में स्मार्टफोन बाजार में कई बड़े लॉन्च देखने को मिल सकते हैं। इस महीने Google, Honor और अन्य कंपनियां अपने नए डिवाइस पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ फोन कैमरा और AI फीचर्स पर फोकस कर सकते हैं, तो कुछ अपने अनोखे डिजाइन के चलते चर्चा में रहेंगे। आइए आपको अगले महीने होने वाले लॉन्च के बारे में बताते हैं।
Honor Robot Phone
अगस्त 2026 के सबसे चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च में Honor का Robot Phone शामिल है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 12 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे दुनिया का पहला Robot Phone बताया जा रहा है। फोन की सबसे खास बात इसका रोबोटिक कैमरा सिस्टम हो सकता है, जिसमें टाइटेनियम से बना फोल्डअवे जिम्बल कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस में Snapdragon 8 Elite चिप और Honor का नया AgenticOS मिलने की उम्मीद है। AI और रोबोटिक्स को स्मार्टफोन के साथ जोड़ने की कोशिश इसे बाकी फोन से अलग बना सकती है।
Google Pixel 11 Series
Google की Pixel 11 सीरीज भी अगस्त में लॉन्च होने वाले सबसे महत्वपूर्ण स्मार्टफोन में शामिल हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 सीरीज को ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी पेश किया जा सकता है। Pixel सीरीज अपने कैमरा और क्लीन Android एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है। नई सीरीज में Google के लेटेस्ट AI फीचर्स, कैमरा अपग्रेड और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। हालांकि, भारत में लॉन्च डेट और कीमत को लेकर आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं की गई है।
Vivo V80 Series
Vivo V80 सीरीज भी अगस्त में भारत में दस्तक देने वाले संभावित स्मार्टफोन्स में शामिल है। V सीरीज को खास तौर पर डिजाइन, कैमरा और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। नई सीरीज में कैमरा हार्डवेयर के साथ AI आधारित इमेजिंग फीचर्स और बेहतर प्रोसेसिंग देखने को मिल सकती है। Vivo V80 सीरीज की कीमत और मॉडल्स के बारे में ज्यादा जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।
Vivo S2
Vivo S2 भी अगस्त में आने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में शामिल है। यह फोन खासतौर पर युवा यूजर्स और स्टाइलिश डिजाइन व सेल्फी-सेंट्रिक स्मार्टफोन पसंद करने वालों को आकर्षित कर सकता है। Vivo की S सीरीज आमतौर पर स्लिम डिजाइन और कैमरा फीचर्स पर फोकस करती है। ऐसे में Vivo S2 में भी डिजाइन और कैमरा को मेन हाइलाइट बनाया जा सकता है। इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
POCO M8 Power 5G
अगर आप बड़ी बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो POCO M8 Power 5G पर नजर रख सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन भारत में 4 अगस्त को लॉन्च हो सकता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 6.72 इंच का FHD+ 120Hz डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 50MP AI कैमरा और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स भी बताए जा रहे हैं। बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक बढ़िया विकल्प बना सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें