सिर्फ ₹50 से शुरू करें बागवानी, इन बीजों से मिलेगा बेहतर रिजल्ट

14

Image Credit : chatgpt.com

शहरों में बढ़ते प्रदूषण से परेशान लोग अब घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। यह आशियाने का माहौल फ्रेश रखने के साथ हवा भी साफ रखते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को लगता है पौधे लगाने जितना मेहनतभरा काम है, उतना ही ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है पर ऐसा नहीं है। यह आपके तरीके पर निर्भर करता है, आप बागवानी कैसे करते हैं। अगर आप भी बाजार, ऑनलाइन या नजदीकी दुकानों से बीज महंगे खरीदने में अधिक पैसा खर्च करते हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए हैं। जहां हम लेकर आए है नेशनल सीड कॉर्पोरेशन द्वारा 100 रु. के अंदर उपलब्ध कराए जा रहे बीजों की लिस्ट, इसे आप खेती के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24

Image Credit : www.mystore.in\pinterest

तोरई के बीज

यह नेशल सीड कॉर्पोरेशन का चिकनी तोरई का 10 ग्राम पैक है, जिसे माय स्टोर एप से 50 रु. में खरीदने का मौका मिल रहा है। यहां पर आपका पुसा स्नेहा वैरायटी मिलती है, जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। यह हरे रंग, मध्यम लंबे आकार में आती है। यह वैरायटी तेजी से बढ़ती है और 45-52 दिनों में पहली तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है। इसे आप गर्मी-बरसात दोनों सीजन में लगा सकते हैं।

34

Image Credit : www.mystore.in\pinterest

हाइब्रिड पपीता रेड ग्लो

यह NSC का पपीता रेड ग्लो पैकेट है जिसे केवल 70 रु. में खरीदना का मौका मिल रहा है। इस हाइब्रिड वैरायटी में पपीते का दूगा गहरे लाल रंग का होता है। साथ ही एक फल का वजन भी 1.75 किलोग्राम तक होता है, इसके सभी पौधों पर फल आते हैं। पौधे की बात करें तो इसका तना मजबूत और चौड़ा होता है जबकि ऊंचाई फीट तक जाती है। इसे खेत और घर पर उगाया जा सकता है। इसमें रिंगस्पॉट वायरस के प्रति मध्यम सहनशीलता पाई जाती है जो इसे शेल्फ लाइफ देती है। अधिक जानकारी के लिए माय स्टोर एप विजिट करें।

ये भी पढ़ें- फटे कपड़ों से ग्लोबल फैशन तक, चिकनकारी को टक्कर दे रही सुजनी कढ़ाई

44

Image Credit : www.mystore.in\pinterest

घर पर उगाएं गेंदा

गेंदा के फूल केवल घरों को नहीं महकाते बल्कि मच्छर भी दूर रखते हैं। माय स्टोर एप-साइट से आप NSC का ऑरेंज गेंदा बीज मात्र 80 रु. में खरीदा जा सकता है। यहां पर 10 ग्राम का पैकेट दिया जा रहा है। यह पौधा गहरे नारंगी के फूल देता है जो डबल लेयर्ड में आते हैं। इसे लगाने के बाद फूल आने में 125-136 दिन का समय लगता है। इतना ही नहीं व्यावसायिक खेती के लिए इसकी औसर पैदावार अच्छी है ।

ये भी पढ़ें- Black Potli Bag: पुराने चश्मे के डिब्बे से बनाएं रॉयल ब्लैक पोटली बैग

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई कीमतें, उपलब्धता और उत्पाद संबंधी जानकारी National Seeds Corporation Limited के एक्स हैंडल और माय स्टोर वेबसाइट से लगी गई है। समय के साथ इनमें बदलाव संभव है। खरीदारी करने से पहले संबंधित वेबसाइट, ऐप या विक्रेता पर जाकर नवीनतम कीमत, स्टॉक और उत्पाद की पूरी जानकारी अवश्य जांच लें। किसी भी बीज की बुवाई से पहले अपने क्षेत्र की जलवायु, मौसम और खेती संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार उचित सलाह लेना बेहतर रहेगा।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.