बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 50 हजार से ज्यादा घर डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 सड़कें बंद
LIVE
बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:50 हजार से ज्यादा घर डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 सड़कें बंद
नई दिल्ली3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
वहीं, नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं।
उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार को चमोली में लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे कुछ देर के लिए बाधित हुआ।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 2 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। लैंडस्लाइड्स और भारी बारिश के चलते राज्य में 70 सड़कें बंद हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
तस्वीर बिहार के वैशाली की है, जहां गंडक नदी गंगा में मिलती है। यहां देसरी, गनियारी घाट से सटे गांवों में पानी घुसने लगा है।
यूपी के महोबा में गुरुवार सुबह से शाम तक सबसे ज्यादा 131.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सड़कें डूबने से कई जगह जाम लग गया।
मध्य प्रदेश के निवाड़ी में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे पर ट्रैफिक थम गया है।
राजस्थान में कोटा के नोनेरा डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते डैम के गेट खोल दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के ग्राम तेतरडीह में कृषि विभाग का बांध टूट गया। पानी खेतों में भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है।
देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
.
लाइव अपडेट्स
04:46 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
UP: लखनऊ समेत 15 शहरों में बारिश
यूपी में मानसूनी बारिश से नदियां उफान पर हैं। महोबा में भारी बारिश के बाद स्थानीय नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे छोटे पुल जलमग्न हो गए। काली पहाड़ी गांव के पास एक इंजीनियर तेज बहाव में बह गया। पूरी खबर पढ़ें…
04:16 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
ओडिशा: IMD ने 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ओडिशा के 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें 28 अगस्त को कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। क्योंझर और मयूरभंज को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।
यह चेतावनी तब आई है जब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव में, 29 अगस्त को पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट के साथ एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य में और अधिक बारिश होगी।
02:02 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
उत्तराखंड के 11 जिलों में बारिश की संभावना
उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ गरज और बौछारें पड़ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
02:01 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
बिहार: आज पूरे राज्य में बारिश की संभावना
बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। 20 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:30 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
राज्यों में मौसम का हाल
01:30 AM28 अगस्त 2026
कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों के तापमान
खबरें और भी हैं...
जालंधर लेक्चरर हत्याकांड, गर्लफ्रेंड के पति के खुलासे: बोले- प्रेगा किट, स्टेमिना बढ़ाने के कैप्सूल, अश्लील ड्रेस मिली; दोनों रात में मिलते
0:51
कॉपी लिंक
शेयर
हिमालय की 221 झीलें ला सकती हैं नेपाल जैसी तबाही: 491 साल में 254 बार फट चुकीं; उत्तराखंड में हैंगिंग ग्लेशियर सबसे बड़ा खतरा
1:07
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: 50 हजार से ज्यादा घर डूबे; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, हिमाचल में 70 सड़कें बंद1:00
कॉपी लिंक
शेयर
काशी में भारी बारिश, गलियों में जल रहीं चिताएं: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे बहा; MP-बिहार समेत 5 राज्य में अलर्ट