ट्रैक्टर से बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट, शिवराज: हवाई सर्वे भी करेंगे, तेजस्वी का तंज - सहयोग लाए हैं या फोटो खिंचाने आए हैं - Hajipur (Vaishali) News
बिहार के 15 जिलों के 88 प्रखंड़ों में बाढ़ का पानी फैला है। इन जिलों के 575 पंचायतों के 49.71 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल जिले प्र
.
अब केंद्र की टीम बिहार की बाढ़ का जायजा लेने पहुंची है। केंद्रीय कृषि मंत्री बुधवार को पटना पहुंचे। वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
शिवराज सिंह के दौरे की 2 तस्वीरें…

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री शिवराज बोट से बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे।

राघोपुर दियारा इलाके में पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर से निरीक्षण पर निकले।
इसके साथ ही दोनों नेता किसानों और बाढ़ पीड़ित परिवारों से सीधे संवाद करेंगे। इसके बाद पटना में बाढ़ आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी।
शिवराज सिंह हाजीपुर और मुंगेर जाएंगे। कृषि मंत्री नवगछिया में बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे। रात में भागलपुर में ही रुकेंगे।
इधर शिवराज सिंह के दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। उन्होंने पूछा है कि कुछ राहत पैकेज ला रहे हैं या बस फोटो सेशन के लिए पहुंच रहे हैं।

12:30 बजे संवाद में बाढ़ राहत की समीक्षा
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में बाढ़ आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक होगी। इसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य, पुनर्वास, फसल नुकसान और किसानों को दी जाने वाली सहायता की समीक्षा की जाएगी।
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकारी भी शिवराज सिंह चौहान के साथ मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सचिवालय से स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। 2:05 बजे वहां से हेलीकॉप्टर से मुंगेर के नवगाछी के लिए प्रस्थान करेंगे।

तेजस्वी बोले- फोटो खिंचाने तो नहीं आ रहे
केंद्रीय मंत्री के बिहार दौरे से पहले राज्य के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने बाढ़ क्षति का आकलन करने आ रही केंद्रीय टीम पर तंज कसा। मंगलवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि केंद्र बिहार को बाढ़ पैकेज क्यों नहीं दे रहा है? राष्ट्रीय आपदा क्यों नहीं घोषित किया जा रहा है?

केंद्रीय टीम के दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्ल़ॉग से गुजर जाइए…..