500 लोगों की तिरंगा रैली में सिर्फ विधायक का चालान: हेलमेट पहनना भूलने पर चालान कटवाया, बोले- कानून सबके लिए बराबर - Shivpuri News

शिवपुरी जिले के पिछोर में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली निकाली गई। रैली में भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी भी शामिल हुए। डांक बंगला के पास पुलिस का चेकिंग पॉइंट देखकर विधायक ने अपनी बाइक रुकवा ली। हेलमेट नहीं पहनने पर उन्होंने खुद 300 रुपए का चाल

.

जानकारी के अनुसार बाइक रैली में करीब 500 लोग शामिल हुए थे वीडियो में देखा जा सकता है सभी लोग बिना हेलमेट पहने रैली निकाल रहे हैं। हालांकि चालान केवल विधायक ने कटवाया बाकी लोग ऐसे ही निकले।

वीडियो में बाइक पर सवार विधायक और उनके साथ युवक दिखाई दे रहे जो हेलमेट नहीं पहने हैं।

वीडियो में बाइक पर सवार विधायक और उनके साथ युवक दिखाई दे रहे जो हेलमेट नहीं पहने हैं।

विधायक बोले- उत्साह में हेलमेट लगाना भूल गया था विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा के उत्साह में वह हेलमेट लगाना भूल गए थे। पुलिस को देखकर उन्हें अपनी गलती याद आई और उन्होंने चालान कटवाया। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है।

विधायक प्रीतम सिंह लोधी ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में शामिल होने रेस्ट हाउस स्थित जनसेवा कार्यालय से निकले थे। रैली बाचरोंन चौराहा, छावनी तिराहा, कॉलेज चौराहा, चुंगी नाका, राजा महादेव, बड़ा बाजार, तहसील मोहल्ला और बस स्टैंड से होते हुए डांक बंगला पहुंची। इस दौरान जगह-जगह ‘भारत माता की जय’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारे लगाए गए।

पाकिस्तान पर साधा निशाना तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की शान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भारतीयों ने विश्व में पहली बार चांद पर तिरंगा फहराया है, जबकि पाकिस्तान तो सिर्फ अपने झंडे पर चांद लगा सका है।”

विधायक के बयान के दौरान तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर झंडा लगाने तक सीमित नहीं है। यह देश के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और अनुशासन का संदेश भी देता है।

रैली में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। विधायक के खुद चालान कटवाने की घटना भी रैली के दौरान चर्चा में रही।

बोले- आगे से हेलमेट लगाकर ही चलेंगे

विधायक ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वह लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आगे से बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल जरूर करेंगे और लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी।