51 साल का बूढ़ा ... अमाल मलिक का तनिष्क बागची पर फूटा गुस्सा, नई पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप
Amaal Mallik Tanishq Bagchi: बॉलीवुड के दो मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स अमाल मलिक और तनिष्क बागची के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है. अमाल मलिक ने हाल ही में तनिष्क बागची को लेकर पोस्ट शेयर की थी, जो काफी वायरल हुई. इसके बाद अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर अमाल मलिक ने तनिष्क बागची पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने न सिर्फ गानों की कॉपी करने का आरोप लगाया, बल्कि महिला सिंगर्स के साथ कथित व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए. हालांकि, अमाल मलिक ने अपनी पोस्ट में तनिष्क बागची का कहीं नाम नहीं लिया, मगर सब समझ गए कि ये पोस्ट किसके लिए हो सकता है.
दरअसल, हाल ही में तनिष्क बागची ने दावा किया था कि फिल्म Saiyaara के टाइटल ट्रैक की धुन उन्होंने सालों पहले बनाई थी और उन्हें इसके लिए बहुत कम रकम मिली और 8 लाख रुपये की रॉयल्टी मिलना अभी भी बाकी है. इस बयान के बाद अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर निशाना साधा और जमकर क्लास लगाई.
अमाल मलिक का नया पोस्ट
अमाल मलिक ने लेटेस्ट पोस्ट में तनिष्क बागची पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने तनिष्क पर म्यूजिक कॉपी करने, दूसरे आर्टिस्ट के काम का क्रेडिट लेने और फीमेल सिंगर्स के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया. हालांकि, अमाल ने शुरू में सीधे तौर पर तनिष्क का नाम लेने से परहेज किया, लेकिन बाद में उन्होंने कंपोजर की फेटो शेयर की और उन्हें ‘म्यूजिक इंडस्ट्री का जाजू’ कहा.
अमाल मलिक ने साधा निशाना
अमिल मलिक ने अपनी X पोस्ट में लिखा, “म्यूजिक इंडस्ट्री का #Zazooo, वो बातचीत को यहां से वहां ले जाता है, फिर पापा पापा कहकर मोहित सूरी, PR, आम लोगों को फोन करता है. अरे किड्डू, हर कोई तेरी तरह पीआर नहीं करता. तेरा पैटर्न सामने आ गया है, छोटे, और मैंने यह पैटर्न पहले ही पकड़ लिया है. वैसे प्लीज मुझे बताओ ना? मैं किस दौर से गुजर रहा हूं? मैं बताता हूं कि मैं किस दौर से गुजर रहा हूं. मैं लोगों से प्यार और सक्सेस के ओवरडोज से गुजर रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि तुझे भी किसी दिन वो मिलेगा, तुझे इसकी जरूरत है, तुम्हारे पास मेरे #hashtag के अलावा कुछ नहीं है जो तुझे रेलिवेंट भी बना रहा है. 51 साल का बुढ़ापा हो गया है लेकिन अब तक ये नहीं समझा कि वो सोच और इमेजरी सेकेंडरी है, पहले ART है.
#Zazooo of the music industry, idhar ki baat udhar karta hai, phir papa papa karke Mohit Suri, PR, common logo se phone karayega.
Abey Bagcheeeeeeee, Sab tere jaise RR nahi karte 🤣🤣
Tera pattern hai re munnna, aur main pakad chuka hoon yeh pattern.
Anyway please tell me na ? pic.twitter.com/Sx1fcZaJm7
— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 24, 2026
“अपना कार कलेक्शन बेच”
अमाल मलिक ने आगे लिखा, “AI वोकल्स बनाकर दुनिया को बता रहा है कि ये मेरी असली आवाज है, मुझे असली आवाज पता है. ये बिल्कुल जाल में फंसे चूहे की चीख जैसा है. इसे ओरिजिनल कहने की हिम्मत, जबकि ट्रैक में सब कुछ AI है. तुझे पैसे की दिक्कत है तो तू मेरे सामने क्यों रोता है, मुझे अपने बच्चों की कसम दे, अपनी पिछली शादी से एलिमनी की दिक्कतें. अपना कार कलेक्शन बेच, जैगुआर, रेंज रोवर, BMW और मर्सिडीज, ये सब तो है ही तेरे पास, फिर भी 7-8 लाख की रॉयल्टी पे तू YRF के बारे में झूठ बोल रहा है?
“तूने सिर्फ बद्दुआ कमाई”
मोहित सूरी के एक कॉल पे तू पोस्ट डिलीट कर दिया ना, तो तुझे पक्का नहीं पता कि तुम क्या कह रहे हो या महसूस कर रहे हो, अपन तो पूरी तरह साफ है तूने इतने सारे सिंगर्स और नए आर्टिस्ट्स की जिंदगी बर्बाद कर दी है. इंसान तो दुआओं की वजह से हमेशा सलामत रहता है, तूने सिर्फ बद्दुआ कमाई है तेरे मेरे में फर्क है भाई मैं हेल्दी कॉम्पिटिशन के लिए भी ऐसी बकवास नहीं करूंगा, और कौन सा कॉम्पिटिशन, पहले गाना तो बना. ओरिजिनल तो बना पहले, जो चोरी का नहीं है अक्खा म्यूजिक इंडस्ट्री एक तरफ, और अमाल मलिक एक तरफ? क्या समझी? तू सचमुच ‘टॉक्सिक’ नाम की मूवी के लिए सही कंपोजर हैं, गंदगी भरी है तेरी आत्मा में. मोहित सर को जाकर कंप्लेंट मत कर देना आज फिर से लूल. हां एक और बात, बालों से चटनी साफ कर.”

सना चौधरी
सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया. इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.
Read More