मोबाइल फोन ने 52 साल की फेमस एक्ट्रेस का बिगाड़ा चेहरा, गर्दन की हुई सर्जरी, हुआ ऐसा हाल कि सन्न रह गए लोग

Time Published: Friday, August 14, 2026, 17:14 [IST]

Shakeela: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शकीला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि शकीला की तबीयत काफी बिगड़ गई है। उनकी हालत फिलहाल सीरियस है। आपको बता दें कि मोबाइल फोन की लत की वजह से उनकी गर्दन की नसें डैमेज हो गई हैं। शकीला की सर्जरी में 3 लाख के ज्यादा का खर्चा हुआ है। डॉक्टर्स के अनुसार घंटों तक मोबाइल फोन इस्तेमाल करने, वीडियो देखते समय गलत पोजीशन में लेटने और गेम खेलने से शकीला को गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम हो गई है।

मोबाइल की लत से शकीला की हालत हुई खराब
वहीं शकीला ने खुद लोगों को चेतावनी दी है कि वह अपना स्क्रीन टाइम काफी हद तक कम कर दें नहीं तो हेल्थ के साथ गंभीर समस्या हो सकती है। शकीला का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के अनुसार आजकल फोन का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। चाहे बच्चे हों या बूढ़े, उन्हें सोशल मीडिया की लत लग गई है। वह घंटों फेसबुक, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब रील्स के आदी हो गए हैं। बच्चे और स्टूडेंट अपने भविष्य को नजरअंदाज़ करके फोन की लत में पड़कर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।

Shakeela

शकीला की गर्दन की सर्जरी पर खर्च हुए लाखों

आपको बता दें कि एक्ट्रेस शकीला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। उन्हें घंटों फोन देखने की लत लग गई थी। फोन पर लगातार रील्स देखने से उन्हें नर्व से जुड़ी गंभीर समस्या हो गई है। ऐसे में उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर अपने गर्दन की सर्जरी करवाई है। इस कड़वे अनुभव के बारे में बात करते हुए शकीला ने अपने फैंस को मोबाइल इस्तेमाल को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी है।

शकीला के लेटेस्ट पोस्ट ने मचाई सनसनी

-हाल ही में सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से बाहर आईं शकीला ने गले में कॉलर पहने हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने घटना के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि वह इस सिचुएशन में क्यों और कैसे फंस गईं। उन्होंने लिखा है कि वह घंटों तक अपने फोन पर इंस्टाग्राम और यूट्यूब रील्स देखती रहती थीं, गेम्स खेलती थीं।

-शकीला ने बताया कि वह बीच-बीच में सिर्फ चाय और कॉफी पीने के लिए उठती थीं। इसी वजह से उन्हें एक सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसी प्रॉब्लम की वजह से उनकी गर्दन की सर्जरी हुई, जिसमें 3 लाख रुपये का खर्च आया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद ही उन्हें समझ आया कि मोबाइल फोन का इस्तेमाल कितना खतरनाक है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वह फालतू वीडियो देखने में घंटों बिताना बंद करें। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range