अगस्त में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 53% बढ़ी: कुल 2.98 लाख EV बिके, टू-व्हीलर और कॉमर्शियल सेगमेंट में रिकॉर्ड ग्रोथ

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी EV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अगस्त 2026 में देश में कुल 2,98,448 इलेक्ट्रिक वाहन बिके, जो पिछले साल के इसी महीने यानी अगस्त 2025 की तुलना में 52.9% ज्यादा है।

इस बढ़त के साथ ऑटोमोबाइल मार्केट में EV की हिस्सेदारी बढ़कर 12.3% हो गई है, जो एक साल पहले 9.5% थी। ऑटोमोबाइल डीलर्स के संगठन FADA ने 8 अगस्त को ये आंकड़े जारी किए हैं। FADA के मुताबिक, यह भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन अगस्त महीना साबित हुआ है।

टू-व्हीलर सेगमेंट में 67% की ग्रोथ, कुल बिक्री में 60% हिस्सेदारी

अगस्त में देश में 1,83,204 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके। अगस्त 2025 में यह आंकड़ा 1,09,673 यूनिट्स था। यानी इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 67.05% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। टू-व्हीलर मार्केट में EV का शेयर 10% से ऊपर बना रहा। अब देश में बिकने वाले कुल इलेक्ट्रिक वाहनों में से 60% से ज्यादा हिस्सा सिर्फ टू-व्हीलर्स का है।

कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री तीन गुना बढ़ी

अगस्त 2026 में इलेक्ट्रिक कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में सबसे तेजी ये बढ़ी। पिछले साल अगस्त में जहां महज 1,631 कॉमर्शियल EV बिके थे, वहीं इस साल अगस्त में यह आंकड़ा लगभग तीन गुना बढ़कर 4,702 यूनिट्स पर पहुंच गया।

FADA प्रेसिडेंट बोले- हर कैटेगरी में नया अगस्त रिकॉर्ड बना

FADA के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि अगस्त 2026 भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए अब तक का सबसे बड़ा अगस्त महीना रहा है। EV रिटेल की सभी चार कैटेगरी (टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, पैसेंजर कार और कमर्शियल) में से हर एक ने अगस्त महीने का नया रिकॉर्ड बनाया है। एक भी कैटेगरी ऐसी नहीं रही जिसमें रिकॉर्ड न बना हो।

क्यों बढ़ रही है EV की बिक्री?

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, EV की बिक्री में इस तेजी के पीछे मुख्य रूप से तीन बड़े कारण हैं:

  • रनिंग कॉस्ट कम होना: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के मुकाबले इलेक्ट्रिक वाहनों का रनिंग कॉस्ट काफी कम है।
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: देश के छोटे और बड़े शहरों में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ रही है।
  • नए मॉडल्स और ऑप्शंस: वाहन निर्माता कंपनियां किफायती रेंज में बेहतर माइलेज/रेंज देने वाले नए EV मॉडल लॉन्च कर रही हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • आधार-कार्ड खराब होने या खोने पर न हों परेशान: घर बैठे ऑर्डर करें नया कार्ड, इसकी ₹75 फीस; देखें प्रोसेस

    घर बैठे ऑर्डर करें नया कार्ड, इसकी ₹75 फीस; देखें प्रोसेस|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • चांदी ₹2,176 बढ़कर ₹2.34 लाख किलो पर पहुंची: 10 ग्राम सोना ₹374 महंगा होकर ₹1.53 लाख का हुआ, इस साल ₹20 हजार महंगा हो चुका

    10 ग्राम सोना ₹374 महंगा होकर ₹1.53 लाख का हुआ, इस साल ₹20 हजार महंगा हो चुका|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • EPFO-पोर्टल पर गलत एग्जिट डेट से अटक सकता है PF-ट्रांसफर: जानिए जॉब छोड़ने की तारीख सुधारने का आसान ऑनलाइन तरीका

    जानिए जॉब छोड़ने की तारीख सुधारने का आसान ऑनलाइन तरीका|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर