54 साल पहले आई शशि कपूर की वो फिल्म, जिसके न्यूड सीन पर जमकर हुआ था हंगामा, भारत में लगा था बैन

Aug 06, 2026 11:43 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

1972 में आई एक फिल्म ने मानों हर तरफ बवाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के न्यूड सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसी वजह से भारत में इस फिल्म पर बैन लगा था। 

Shashi Kapoor Simi Grewal Movie Was Ban In India Due To Bold scenes

54 साल पहले आई इस फिल्म के न्यूड सीन पर मचा था बवाला

हिंदी सिनेमा में आज कई ऐसी फिल्में बन रही हैं, जिसमें बोल्ड सीन्स का होना मनों आम बात हो गई है। लेकिन 54 साल पहले पर्दे पर किसिंग देने में भी स्टार्स की हालत खराब होती थी। ऐसे में 1972 में आई एक फिल्म ने मानों हर तरफ बवाल मचा दिया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के न्यूड सीन को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसी वजह से भारत में इस फिल्म पर बैन लगा था। इस फिल्म में कपूर खानदान के सबसे हैंडसम एक्टर शशि कपूर लीड रोल में थे। आइए जानते हैं कौन सी थी शशि कपूर की वो फिल्म और वो एक्ट्रेस, जिसके साथ उन्होंने न्यूड सीन फिल्माया था।

इंडो अमेरिकन ड्रामा मिस्ट्री थी वो फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साल 1972 में आई थी। इस फिल्म का नाम 'सिद्धार्थ' था। फिल्म में शशि कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल लीड रोल में थीं। मूवी में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। 'सिद्धार्थ' एक इंडो अमेरिकन ड्रामा मिस्ट्री फिल्म थी, जो कि साल 1922 में आई नॉवेल Hermann Hesse पर बेस्ड थी। फिल्म 'सिद्धार्थ' को Conrad Rooks ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में शशि कपूर और सिमी ग्रेवाल के अलावा कई और कलाकार अहम किरदार में थे।

शशि कपर सिमी ग्रेवाल फिल्म 'सिद्धार्थ'

शशि कपूर ने किया कंफर्टेबल

शशि कपूर की फीमेल को-एक्टर्स सिमी ग्रेवाल ने असीम छाबड़ा की किताब 'शशि कपूर: द हाउसहोल्डर स्टार' में 'सिद्धार्थ' से जुड़े एक किस्से का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे एक अनकंफर्टेबल मौके पर शशि ने उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराया था। दरअसल, एक न्यूड सीन शूट करने के दौरान मैं काफी नर्वस थी। ऐसे में शशि कपूर ने उन्हें कंफर्टेबल किया और उनका आत्मविश्वास बढ़ गया। उन्होंने कहा, 'मैं आपको बता नहीं सकती मैं कितनी नर्वस थी सीन से पहले।'

कमर के नीचे पहना बॉडी स्टॉकिंग लेकिन ऊपर ...

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने कमर के नीचे बॉडी स्टॉकिंग पहना था, लेकिन ऊपर से मुझे टॉपलेस रहना था। मैं ऊपर भी नहीं देख पा रही थी, मैंने अपनी आंखें झुका ली थी। शशि को पता लग गया मुझे कैसा लग रहा है और उन्होंने मुझसे कहा, 'शरमाओ मत सिमी, तुम खूबसूरत हो।' उनके शब्दों से मुझे हौसला मिला और फिर मैंने कॉन्फिडेंस के साथ सीन शूट किया।' बता दें कि ये फिल्म अपने बोल्ड सीन्स के कारण लंबे समय तक भारत में प्रतिबंधित (बैन) रही थी।