55 लाख तक की सोने-हीरे वाली राखियां: नेचर थीम में फूल-पत्तियां, एनिमल डिजाइन, लेदर बेल्ट पर जड़ी ज्वेलरी; चांदी की राखी ₹1000 से - Raipur News

सोने और हीरे से जड़ी राखियां 2 लाख से लेकर 50-55 लाख रुपए तक की तैयार कराई जा रही हैं।

रक्षाबंधन पर इस बार सराफा बाजार में राखियों की ऐसी रेंज सामने आई है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान हो जाएंगे। सोने और हीरे से जड़ी राखियां 2 लाख से लेकर 50-55 लाख रुपए तक की तैयार कराई जा रही हैं।

.

ये सामान्य राखियों की तरह बड़े पैमाने पर नहीं बनतीं, बल्कि ग्राहक की पसंद, बजट और डिजाइन के मुताबिक खास ऑर्डर पर तैयार की जाती है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, इन राखियों में सोने के साथ हीरे और दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

महंगी राखियों की कीमत सोने के वजन और शुद्धता के साथ ही उसमें लगे हीरे की संख्या, आकार और गुणवत्ता से तय होती है। डिजाइन जितना खास और जड़ाई जितनी ज्यादा, कीमत भी उतनी बढ़ती जाती है।

कारोबारियों ने 2 लाख से लेकर 55 लाख रुपए तक की राखियां दिखाई हैं। इनमें कई डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें ग्राहक की विशेष मांग पर तैयार किया गया है। इसमें नेचर से जुड़े डिजाइन में है, जिसमें एनिमल और फूल-पत्तियां है।

देखिए पहले ये तस्वीरें…

महंगी राखियों की कीमत सोने के वजन और शुद्धता के साथ ही उसमें लगे हीरे की संख्या, आकार और गुणवत्ता से तय होती है।

महंगी राखियों की कीमत सोने के वजन और शुद्धता के साथ ही उसमें लगे हीरे की संख्या, आकार और गुणवत्ता से तय होती है।

कारोबारियों के मुताबिक, इन राखियों में सोने के साथ हीरे और दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कारोबारियों के मुताबिक, इन राखियों में सोने के साथ हीरे और दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

फैशन ऑर्डर पर बन रहीं खास डिजाइन वाली राखियां

सुमीत ज्वेलर्स के मालिक अर्पित कांकरिया ने बताया कि महंगी राखियों में ग्राहक अपने नाम का पहला अक्षर, ओम, स्वास्तिक, गणेश और दूसरे धार्मिक प्रतीकों के साथ डिजाइन तैयार करवा रहे हैं।कुछ राखियां ब्रेसलेट और ज्वेलरी स्टाइल में बनाई जा रही हैं।

लेदर बेल्ट पर सोना-हीरा, गिफ्ट बॉक्स में चांदी के सिक्के

इस बार बाजार में राखी के कुछ नए और यूनिक ट्रेंड भी दिखाई दे रहे हैं। इनमें लेदर बेल्ट स्टाइल राखी खास है, जिसके ऊपर सोने या हीरे से जड़ी ज्वेलरी लगाई गई है। इसे राखी और फैशन एक्सेसरी, दोनों के रूप में डिजाइन किया गया है।

इसके अलावा चांदी के सिक्कों वाले आकर्षक गिफ्ट बॉक्स भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग डिजाइन और वजन के चांदी के सिक्के पैक किए गए हैं, जिन्हें रक्षाबंधन पर गिफ्ट के तौर पर खरीदा जा रहा है।

कारोबारियों के मुताबिक, इन राखियों में सोने के साथ हीरे और दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कारोबारियों के मुताबिक, इन राखियों में सोने के साथ हीरे और दूसरे कीमती रत्नों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

राखी के साथ ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन

सहेली ज्वेलर्स के मालिक सुमीत जैन का कहना है कि सोने और हीरे वाली राखियों को केवल एक दिन पहनने के लिए तैयार नहीं किया जा रहा। कई डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें बाद में ब्रेसलेट या ज्वेलरी के दूसरे रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसी वजह से महंगे सेगमेंट में ग्राहक डिजाइन और उपयोगिता, दोनों पर ध्यान दे रहे हैं।

कई डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें बाद में ब्रेसलेट या ज्वेलरी के दूसरे रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कई डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें बाद में ब्रेसलेट या ज्वेलरी के दूसरे रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

चांदी की राखियां हजार रुपए से शुरू

लाखों रुपए की राखियों के साथ बाजार में आम बजट के विकल्प भी मौजूद हैं। सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू का कहना है कि चांदी की राखियों की शुरुआती रेंज करीब 1 हजार रुपए से है।

जबकि डिजाइन और वजन के अनुसार डेढ़ हजार, दो हजार और इससे अधिक कीमत वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। इनमें ओम, स्वास्तिक, गणेश, रुद्राक्ष और दूसरे धार्मिक डिजाइन की मांग है।

कई डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें ग्राहक की विशेष मांग पर तैयार किया गया है। इसमें नेचर से जुड़े डिजाइन में है। जिसमें एनिमल और फूल-पत्तियां है।

कई डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें ग्राहक की विशेष मांग पर तैयार किया गया है। इसमें नेचर से जुड़े डिजाइन में है। जिसमें एनिमल और फूल-पत्तियां है।

28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह का समय रहेगा अहम

इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि के समय और स्थानीय पंचांग के आधार पर राखी बांधने का शुभ समय तय किया जाता है। अलग-अलग शहरों और पंचांगों में समय में कुछ अंतर हो सकता है।

रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को आंशिक चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना भी है। हालांकि भारत में इसके दिखाई देने की स्थिति और धार्मिक मान्यताओं को लेकर स्थानीय पंचांग के समय अनुसार देखा जा सकता है।

सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू

सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू

बाजार में बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए अलग डिजाइन

सराफा बाजार के बाहर सामान्य राखी बाजार में भी इस बार कई वैराइटी उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए कार्टून और खिलौना डिजाइन, युवाओं के लिए ब्रेसलेट और स्टाइलिश राखियां, जबकि पारंपरिक डिजाइन पसंद करने वालों के लिए रुद्राक्ष, धार्मिक प्रतीक और मोतियों वाली राखियां उपलब्ध हैं। राखी के डिजाइन में हर साल नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।