पानीपत पुलिस ने असली मालिकों को सौंपे 55 मोबाइल: ₹14 लाख कीमत; डीएसपी की CEIR पोर्टल पर शिकायत देने की अपील - Panipat News
पानीपत7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मोबाइल मालिकों को उनके गुमशुदा फोन लौटाती पुलिस।
पानीपत पुलिस की साइबर सेल ने 2 से 3 साल पहले गुम हो चुके 55 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 14 लाख रुपए से अधिक है। मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों के सुपुर्द किया। लंबे समय बाद अपना कीमती फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।
डीएसपी विकास कुमार और साइबर सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर हिमांशु की टीम ने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों में हर वर्ग के फोन शामिल हैं। बरामद फोन में 7 हजार रुपए से लेकर 1.33 लाख रुपए तक के प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। कई शिकायतकर्ता ऐसे थे जो 2-3 साल पहले फोन खोने के बाद उसे दोबारा मिलने की उम्मीद पूरी तरह छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस की तकनीकी पड़ताल लगातार जारी रही।

फोन मालिक को उसका गुम हुआ मोबाइल लौटाते डीएसपी हेडक्वार्टर।
पिछले 4 महीनों में करीब 52 लाख के 207 मोबाइल लौटाए
पानीपत पुलिस की साइबर सेल गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर पीड़ितों को लौटा दिए। यह मोबाइल पिछले कई महीनों की कार्रवाई में पुलिस ने जब्त किए हैं।
- जून 2026: ₹11 लाख से अधिक कीमत के 47 मोबाइल।
- जुलाई 2026: ₹12 लाख की कीमत के 50 मोबाइल।
- अगस्त 2026: ₹15 लाख की कीमत के 55 मोबाइल।
- सितंबर 2026: ₹14 लाख से अधिक कीमत के 55 मोबाइल।

CEIR पोर्टल की जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर विकास कुमार।
CEIR पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन चोरी या गुम होता है, तो निराश होने के बजाय तुरंत सरकारी CEIR पोर्टल या स्थानीय साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को IMEI नंबर के माध्यम से फोन ब्लॉक और ट्रेस करने में काफी आसानी होती है।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत के सेक्टर-29 में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण: सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ीं; उद्यमियों की मांग पर पर हुई कार्रवाई
0:29- कॉपी लिंक
शेयर
PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा 30 दिवसीय अभियान: पानीपत में BJP प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- एक महीना देशभर में होंगे इवेंट्स
0:33- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: सीनियर वकीलों ने दिलाई शपथ, प्रतिद्वंद्वी रजनीश त्रेहन ने दिया समर्थन का भरोसा
0:27- कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में बाइक सवारों ने दो राहगीरों से लूटी नकदी: अलसुबह सब्जी मंडी जा रहा था व्यक्ति; ₹8 हजार छीनकर बदमाश फरार

- कॉपी लिंक
शेयर