दलीप ट्रॉफी में 55 साल बाद दिखेगा ये नजारा, फाइनल में पहुंची तिलक वर्मा की साउथ जोन
Sep 02, 2026 04:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Duleep Trophy 2026 Finalists: साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में एंट्री कर ली है। साउथ जोन ने सेमीफाइनल में नॉर्थ दोन को धूल चटाई। साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा के पास है।

सेमीफाइनल जीतने के बाद कप्तान तिलक वर्मा
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। साउथ जोन ने बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन को 7 विकेट से धूल चटाई। यह मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में आयोजित हुआ। नॉर्थ जोन ने मैच के चौथे दिन 181 रनों का टारगेट रखा। जवाब में साउथ जोन ने 43.1 ओवर में तीन विकेट पर विजयी परचम फहराया। पहली पारी में शतक जड़ने वाले तिलक ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 79 गेंदों में 8 चौकों के जरिए नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने स्मरण रविचंद्रन (नाबाजद 32) के सात चौथे विकेट के लिए 80 रनों की अटूट पार्टनरशिप की। तिलक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहली पारी में 250 गेंदों में नाबाद 116 रन जुटाए थे, जिसमें 9 चौके शामिल हैं।
दलीप ट्रॉफी में 55 साल बाद दिखेगा ये नजारा
साउथ जोन की फाइनल में ईस्ट जोन से टक्कर होगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन को चार विकेट से शिकस्त दी। फाइनल 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। दलीप ट्रॉफी में 55 सालों के बाद साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की पिछली बार 1971 में भिड़ंत हुई थी। तब साउथ जोन ने फाइनल में ईस्ट जोन को 10 विकेट से रौंदा था। ईस्ट जोन की बागडोर विकेटकीपर ईशान किशन के पास है। टीम में वैभव सूर्यवंशी और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ी हैं। ईस्ट जोन 14 सालों के बाद दलीप ट्रॉफी फाइनल में उतरेगी। ईस्ट जोन ने पिछली बार 2012 में सेंट्रल जोन के विरुद्ध फाइनल खेला था। यह मैच ड्रॉ रहा था लेकिन ईस्ट जोन को पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया।
तिलक वर्मा के अलावा इन प्लेयर का चला बल्ला
सेमीफाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा के अलावा एन जगदीशन (43) और रिकी भुई (42) का बल्ला चला। जगदीशन और रिकी भुई ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट लिए 64 रन की साझेदारी की। शेख रशीद (1) सस्ते में लौटे। इसके बाद, तिलक डटकर खेले और टीम को जीत दिलाकर लौटे। बुधवार को नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में 256/7 के स्कोर से आगे बढ़ाई थी। सुबह के सेशन में एमडी निधीष ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए उत्तर क्षेत्र की पारी को 297 समेटा। नॉर्थ जोन के 195 के जवाब में साउथ जोन ने 312 बनाकर 117 रनों की बढ़त हासिल की थी। तिलक ने पहली पारी में उस वक्त मोर्चा संभाला, जब टीम 80 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी। उन्होंने श्रेयस गोपाल (87) के साथ छठे विकेट के लिए 175 रनों की अहम साझेदारी की।
लेखक के बारे में
Md.Akram
मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय