57 लाख की ठगी करने वाले का पिता गिरफ्तार: बेटे के कहने पर कैश लेता; GJU में नौकरी के नाम पर सिरसा के 17 लोग ठगे - nathusari kalan News

जीजेयू हिसार में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी मामले में दहमन निवासी मेन आरोपी विजेंद्र यादव के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) हिसार में लिपिक (क्लर्क) की नौकरी दिलाने के नाम पर 57 लाख रुपए की ठगी मामले में पांच माह के बाद मेन आरोपी का पिता सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आरोपी का पिता भी इस फ्रॉड में शामिल बताया जा रहा है। ये कार्रवाई नाथूसरी

.

आरोप है कि फतेहाबाद जिले के दहमन निवासी मुख्य आरोपी विजेंद्र सिंह यादव खुद को मुख्यमंत्री के ओएसडी का पीए बताता था। पीड़ित को नौकरी के लगवाने की डील करने के बाद कोई कैश देने घर आता था तो उसका पिता लक्ष्मण ही कैश गिनता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विजेंद्र पर हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में भी केस दर्ज हैं और वो फरार चल रहा है। आरोपी विजेंद्र ने जीजेयू में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर सिरसा के 17 युवकों को टारगेट कर फंसाया। विजेंद्र ने सभी को साल 2024 में जीजेयू में क्लर्क, लाइब्रेरियन एवं अन्य पदों पर नौकरी लगवाने का दावा किया था। विजेंद्र ने उनसे 57 लाख रुपए हड़प लिए।

जीजेयू ने सभी आरोपों को नकारा था

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने जब कैश दिया था तो उस समय आरोपी का पिता लक्ष्मण मौजूद था। वहीं शिकायतकर्ता अनिल खाजाखेड़ा रंगड़ीखेड़ा का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहाबाद जिले के दहमन गांव निवासी लक्ष्मण दास यादव के रूप में हुई है। उस समय जीजेयू यूनिवर्सिटी ने भी सभी आरोपों को नकार दिया था।

आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लिया

अब इस आरोपी से पूछताछ में पता चलेगा कि इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका और ठगी गई राशि के बारे में पता लगाया जाएगा।

आरोपी लक्ष्मण पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपी लक्ष्मण पुलिस की गिरफ्त में।

जानिए… पूरा मामला

दोस्त ने साले से मिलवाया, 41 लाख दिए थे कैश

नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार, गांव खाजाखेड़ा रंगड़ी रोड निवासी अनिल ने शिकायत में बताया कि उसकी प्रीत नगर बेगू रोड सिरसा निवासी नरेश यादव से पुरानी जान-पहचान थी। करीब डेढ़ से दो वर्ष पहले नरेश यादव ने उसे विश्वास दिलाया था कि उसका साला विजेंद्र सिंह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा सकता है।

उसने आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए 15 लाख 47 हजार रुपए ऑनलाइन माध्यम से दिए। बाकी 41 लाख 53 हजार रुपए नकद गांव दहमन स्थित आरोपी विजेंद्र सिंह और लक्ष्मण दास के घर पहुंचकर सौंपे थे। लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस से संपर्क किया।

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर 25 फरवरी 2026 को सदर थाना सिरसा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई।

ठगी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें..

OSD का PA बता सिरसा के युवक से ठगी:हिसार में नौकरी लगवाने का झांसा दिया, ₹57 लाख हड़पे, वापस देने से किया मना

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

सिरसा जिले के एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 57 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि फतेहाबाद के दहमन निवासी विजेंद्र सिंह ने जिसने पहले खुद को सीएम के ओएसडी का पीए बताया। इसके बाद युवक को झांसे में लिया और उसे गुरू जम्भेशवर विश्वविद्यालय हिसार में नौकरी लगवाने की बात कही। पूरी खबर पढ़िएं::::