कानपुर में चलते ट्रक में लगी भीषण आग: चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान, कोयला नगर एलिवेटेड पुल पर 5km लंबा जाम लगा - Kanpur News

नूरुल अली | कानपुर51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में मूंगफली से लदे ट्रक में बुधवार रात 9:50 बजे कोयला नगर एलिवेटेड पुल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बोनट में शॉर्ट सर्किट के बाद कुछ ही देर में डीसीएम आग का गोला बन गया। लपटों ने पीछे रखे मूंगफली के बोरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग विकराल होते देख चालक और परिचालक ने किसी तरह डीसीएम से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना के बाद भौंती-रूमा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

तस्वीरें देखिए…

अब पूरा मामला पढ़िए…

आगरा के खेड़ा राठौर निवासी चालक मुनेश बाबू ने बताया कि मंगलवार रात वह डीसीएम में जयपुर से मूंगफली लादकर परिचालक राम बहादुर के साथ मिर्जापुर के लिए निकले थे। बुधवार रात जब डीसीएम कोयला नगर एलिवेटेड पुल पर पहुंची, तभी अचानक बोनट की तरफ से धुआं निकलने लगा।

मुनेश बाबू ने बताया- चलती गाड़ी में आग लग गई।

मुनेश बाबू ने बताया- चलती गाड़ी में आग लग गई।

ड्राइवर बोला- चलती गाड़ी में आग लग गई

चालक मुनेश ने बताया- वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें डीसीएम के अगले हिस्से से पीछे रखे मूंगफली के बोरों तक पहुंच गईं। आग बढ़ती देख चालक और परिचालक ने शोर मचाया और किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।

आग की ऊंची लपटें देख हाईवे पर थमे वाहन चलती सड़क पर डीसीएम के धू-धूकर जलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आग की कई फीट ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आग के कारण भौंती-रूमा हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

2 दमकल गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू सूचना मिलते ही जाजमऊ स्टेशन की दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने डीसीएम को चारों तरफ से घेरकर पानी की बौछार शुरू की। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं डीसीएम चालक के अनुसार करीब 60 हज़ार की मूंगफली समेत तीन लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर 10 मिनट में काबू पा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया-

QuoteImage

सूचना मिलते ही वह जाजमऊ से दो दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

QuoteImage

.