समस्तीपुर में 6 घंटे के लिए बंद होगा रेलवे गुमटी: सहरसा सवारी गाड़ी समेत पांच ट्रेनें 15 जुलाई को रद्द, देखें पूरी लिस्ट - Samastipur News
समस्तीपुर मंडल के सहरसा स्टेशन के पास स्थित रेलवे गुमटी नंबर-31 को बंद किया जा रहा रहा है। जिसके लिए रेलवे मंडल प्रशासन ने 15 जुलाई यानी बुधवार को समस्तीपुर- सहरसा व सहरसा- पूर्णिया रेलखंड पर छह घंटे का मेगा ब्लॉक लेगी। जिस कारण समस्तीपुर -सहरसा सवार
.
इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। जबकि, कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेंट भी किया गया है। समस्तीपुर रेलवे मंडल के मीडिया प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मेगा ब्लॉक के कारण 55566 समस्तीपुर- सहरसा सवारी गाड़ी का परिचालन बुधवार को नहीं होगा। यही ट्रेन समस्तीपुर से नहीं खुलेगा। इसी तरह 55523 सहरसा- समस्तीपुर और 75287 सहरसा- समस्तीपुर सवारी गाड़ी बुधवार को सहरसा से नहीं खुलेगी।
इसके अलावा 55570 सहरसा- पूर्णियाकोट व 55521 त्रिवेणीगंज - सहरसा सवारी गाड़ी रद्द रहेगी। 16 जुलाई से सभी ट्रेनें अपने निर्धिरित समय से खुलगी।

समस्तीपुर सहरसा रेलखंड पर गुजर रही ट्रेन।
रेगुलेट की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट
11401 पुणे–सुपौल एक्सप्रेस बरौनी जंक्शन–मानसी जंक्शन के बीच 120 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
13169 सियालदह–सहरसा एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट– बैजनाथपुर के बीच 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
63350 समस्तीपुर–सहरसा मेमू भगवानपुर देसुआ–मानसी जंक्शन के बीच 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
13228 राजेंद्र नगर टर्मिनल–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस मानसी जंक्शन– सोनबरसा कचहरी के मध्य 45 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
63359 सहरसा–दौरम मधेपुरा मेमू सहरसा से 60 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
14617 पूर्णिया कोर्ट– अमृतसर एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से 300 मिनट देरी से चलेगी।
इन ट्रेनों का बदला गया रूट…
05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन बैजनाथ अंधौली सहरसा– बनमनखी–पूर्णिया कोर्ट मार्ग के स्थान पर न्यू झाझा जं.– सरायगढ़ –नरपतगंज– फारबिसगंज–अररिया जंक्शन– पूर्णिया– पूर्णिया कोर्ट के रास्ते चलेगी।
15284 जयनगर–मनिहारी एक्सप्रेस सीतामढ़ी– दरभंगा– समस्तीपुर- हसनपुर रोड– खगड़िया–मानसी जंक्शन– सहरसा–बनमनखी–पूर्णिया मार्ग के स्थान पर सीतामढ़ी– सरायगढ़– फारबिसगंज– अररिया जंक्शन– पूर्णिया– पूर्णिया कोर्ट के रास्ते चलेगी ।
30471 सुपौल–नई दिल्ली विशेष ट्रेन सुपौल–सहरसा– मानसी जंक्शन– खगड़िया– बरौनी जंक्शन–बछवाड़ा रास्ते की जगह पर बैजनाथ अंधौली–न्यू झाझा जं.–निर्मली–सीतामढ़ी– दरभंगा–समस्तीपुर– बछवाड़ा के रास्ते चलेगी ।

15 जुलाई को रद्द रहेगी सवारी गाड़ी।
75261 पूर्णिया–सहरसा पैसेंजर का समापन दौरम मधेपुरा स्टेशन पर किया जाएगा। इसके रेक लिंक के कारण 75211 समस्तीपुर–सोनपुर पैसेंजर नहीं चलेगी।
63379 लहेरियासराय– सहरसा मेमू का समापन पंचगछिया स्टेशन पर किया जाएगा।
63382 सहरसा– लहेरियासराय मेमू पंचगछिया स्टेशन से प्रारंभ होगी।