विराट कोहली समेत इन 6 बल्लेबाजों ने टी20 क्रिकेट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप पर इंग्लैंड के जोस बटलर मौजूद
Most runs in T20 Cricket : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किन 6 बल्लेबाजों ने बनाए हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Most runs in T20 Cricket : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के अलावा टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किन 6 बल्लेबाजों ने बनाए हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/18/virat-kohli-2026-09-18-09-21-02.jpg)
Virat Kohli Photograph: (ANI)
Most runs in T20 Cricket : टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए हैं. इससे सबसे ऊपर नाम इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का आता है. उनके नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. आज उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि भी कर ली है. जोस बटलर ने अपने नान एक खास कीर्तिमान दर्ज किया है. ये उपलब्धि उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जर्सी में खेलते हुए हासिल की है.
जोस बटलर ने हासिल की खास उपलब्धि
दअसल, इन दिनों इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही हैं. इस सीरीज के दूसरे मैच में जोस बटलर ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. इस पारी की बदौलत जोस बटलर ने वो कर दिखाया जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई नहीं कर पाया है. वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बटलर अब टी20 क्रिकेट में 15000 रनों का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
🚨 JOS BUTTLER CREATED HISTORY 🚨
- JOS BUTTLER BECOMES THE FIRST PLAYER TO COMPLETE 15,000 RUNS IN T20 CRICKET HISTORY. 🥶 pic.twitter.com/hzGra3EdSx
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 18, 2026
बटलर ने इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है. पोलार्ड ने 754 टी20 मैचों की 671 पारियों में 31.71 के औसत के साथ कुल 14999 रन बनाए हैं. तो बटलर ने अपने 528वें मैच की 497वीं पारी में 15000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में 9 शतक और 107 अर्धशतक भी लगाए हैं.
— England Cricket (@englandcricket) September 17, 2026
इस मौके पर आज हम आपको टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 6 बल्लेबाजों के बारे में बातने वाले हैं. इस लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का नाम भी शामिल हैं. विराट कोहली इस लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद हैं. आसके बारे में भी जानते हैं.
विराट कोहली भी लिस्ट में शामिल
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठवें नंबर पर मौजदू हैं. विराट कोहली ने अपने टी20 करियर की शुरुआत साल 2008 में की थी, जब उन्होंने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से हिस्सा लिया था. इसके बाद विराट ने भारत के लिए अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 2010 में किया था.
विराट कोहली ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशन क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. वो अब सिर्फ टी20 क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते हुए नजर आते हैं. उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 14218 रन बनाए हैं. अब आईपीएल 2027 में उनके पास अपने इस आंकड़े को और बढ़ाने का मौका होगा. कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए भी 4188 रन बनाए हैं. वहीं आईपीएल में उनके नाम 9336 रन दर्ज हैं.
Triumphant series win. 🇮🇳🏆 pic.twitter.com/M0znse1IDe
— Virat Kohli (@imVkohli) January 15, 2023
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
जोस बटलर (इंग्लैंड) – 15000 रन
कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) – 14999 रन
एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) – 14581 रन
क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 14562 रन
डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 14284 रन
विराट कोहली (भारत) – 14218
ये भी पढ़ें : कैप्टन हो तो ऐसा! श्रेयस अय्यर ने दिखाया बड़ा दिल, अफगानिस्तान को हराने बाद कप्तान इब्राहिम जादरान के साथ शेयर की ट्रॉफी