तेलंगाना के चर्चित 6 मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी राजकुमार की संदिग्ध मौत; शव के पास मिली जहर की बोतल

तेलंगाना के चर्चित 6 मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी राजकुमार की संदिग्ध मौत; शव के पास मिली जहर की बोतल

6 हत्याओं के आरोपी का मिला शव

Telangana News: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. शाबाद क्षेत्र के बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजकुमार का शव कोत्तुर मंडल के पंजरला गांव के पास बरामद हुआ है. शव के पास एक संदिग्ध जहर की बोतल भी मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पंजरला गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव देखा. शव मिलने की सूचना तुरंत डायल-100 के माध्यम से पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान मृतक की पहचान शाबाद क्षेत्र में हुए छह हत्याओं के आरोपी राजकुमार के रूप में की गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शव के पास एक जहर की बोतल भी मिली है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजकुमार की मौत जहर खाने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

गौरतलब है कि राजकुमार पर रंगारेड्डी जिले के शाबाद क्षेत्र में छह लोगों की हत्या करने का आरोप था. इस जघन्य वारदात के बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी बीच उसका शव मिलने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस घटनास्थल से मिले सभी साक्ष्यों को एकत्र कर रही है. फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि राजकुमार घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मौत मानकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

आशू मोहम्मद

आशू मोहम्मद

राजनीति से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी, नई चीजों को पढ़ने और सीखने की ललख, पाठकों के सामने सरल भाषा व शब्दों में देश दुनिया से जुड़ी खबरों को परोसने का काम टीवी9 के साथ जारी है. वहीं अगर इससे पहले की बात की जाए तो कानपुर में जन्मे आशू मोहम्मद ने साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद कानपुर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर, टीवी9 भारतवर्ष से 2022 में करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में करीब एक साल का अनुभव, अभी तक यह सिलसिला टीवी9 भारतवर्ष के साथ जारी है.  डिजिटल मीडिया की दुनिया में लिखने-पढ़ने, साथ ही 'न्यू मीडिया' की बारीकियों और चुनौतियों को समझने की कोशिश जारी है.

Read More

google button