'हैवान' से पहले अक्षय कुमार-सैफ अली खान की 6 फिल्मों का कैसा रहा हाल? जानें हिट और फ्लॉप का रिकॉर्ड

17

Image Credit : social media

‘ये दिल्लगी’ से शुरू हुई थी जोड़ी

अक्षय और सैफ की जोड़ी पहली बार ‘ये दिल्लगी’ (1994) में नजर आई थी। फिल्म में दोनों भाइयों का किरदार निभाते हैं और एक ही लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और इसे सुपरहिट घोषित किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27

Image Credit : social media

‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ ने बढ़ाया स्टारडम

इसी साल (1994) दोनों कलाकार ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में फिर साथ आए। इस फिल्म में अक्षय और सैफ की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 13.84 करोड़ रुपये कमाए और हिट साबित हुई। यह 1994 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में भी शामिल थी।

37

Image Credit : social media

‘तू चोर मैं सिपाही’ से कम होने लगी रफ्तार

1996 में रिलीज हुई ‘तू चोर मैं सिपाही’ में दोनों की जोड़ी फिर देखने को मिली। फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। हालांकि, बढ़े हुए बजट के मुकाबले कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और फिल्म को एवरेज घोषित किया गया।

47

Image Credit : social media

‘कीमत’ नहीं कर पाई कमाल

इसके बाद 1998 में ‘कीमत: दे आर बैक’ रिलीज हुई। फिल्म को पहले ही शूट कर लिया गया था, लेकिन इसकी रिलीज में करीब दो साल की देरी हुई। लगभग 4.75 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 9.19 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

57

Image Credit : social media

‘आरजू’ से भी नहीं लौटी पुरानी चमक

1999 में अक्षय कुमार और सैफ अली खान ‘आरजू’ में साथ दिखाई दिए। फिल्म में माधुरी दीक्षित भी अहम भूमिका में थीं। फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। हालांकि, यह फिल्म भी दोनों की शुरुआती हिट फिल्मों जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई।

67

Image Credit : social media

‘टशन’ में 9 साल बाद हुआ था रीयूनियन

लगभग 9 साल के अंतराल के बाद अक्षय और सैफ ने 2008 में ‘टशन’ के लिए साथ काम किया। बड़े बजट और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। करीब 31 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘टशन’ ने दुनियाभर में लगभग 51.60 करोड़ रुपये कमाए और इसे एवरेज से नीचे का प्रदर्शन माना गया। हालांकि, समय के साथ फिल्म को इसके गानों और स्टाइलिश अंदाज के लिए कल्ट फॉलोइंग मिली।

इसे भी पढ़ें:Toxic Box Office Collection Day 14: हनुमान अंश के आगे ‘टॉक्सिक’ मांग रहा पानी, 14वें दिन इतनी कर पाया कमाई

77

Image Credit : Youtube