जयपुर के रिहायशी अपार्टमेंट में लगी आग,धुएं में फंसे लोग: 6 मंजिला बिल्डिंग में फंसे 80 लोगों को निकाला; पार्किंग में खड़े 12 बाइक-3 कार जली - Jaipur News
जयपुर के रिहायशी अपार्टमेंट में लगी आग,धुएं में फंसे लोग:6 मंजिला बिल्डिंग में फंसे 80 लोगों को निकाला; पार्किंग में खड़े 12 बाइक-3 कार जली
जयपुर54 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में पार्किंग में आग लग गई। इससे 6 मंजिला बिल्डिंग में फंसे 80 लोगों को बाहर निकाल कर अपार्टमेंट खाली कराया। वहीं हादसे में आग से पार्किंग में पार्क 12 बाइक और 3 कार जलकर खाक हो गए।
कालवाड़ थाने के SHO दिलीप सिंह ने बताया- कालवाड़ रोड पर मंगलम सिटी के ए-ब्लॉक स्थित रिहायशी अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे आग लग गई। यह हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग की लपटों ने पार्किंग में खड़े वाहनों को चपेट में लेने पर विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पार्किंग में खड़े दर्जनभर वाहन जलने से भीषण आग की लपटें उठने लगी।
पहले देखें आग की PHOTOS
आग लगने से 3 कारें जल गईं।
पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
आग लगने के बाद बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला गया।
धुएं से अपार्टमेंट के लोगों की भरने लगी सांस
SHO दिलीप सिंह ने बताया- आग के कारण गाड़ियां जलने से उठे धुएं से अपार्टमेंट में मौजूद लोगों की सांस भरने लगी। आग लगने का पता चलने पर वहां मौजूद लोगों में दहशत का मौहाल फैल गया। कालवाड़ थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से 6 मंजिला अपार्टमेंट के फ्लैट्स में फंसे करीब 80 लोगों को बाहर निकाला।
4 दमकलों ने पाया आग पर काबू
पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने हादसे में किसी भी लोग के झुलसने और चोटिल होने से इनकार किया है।
.
खबरें और भी हैं...
लिव-इन रिलेशनशिप में पैदा बच्चे भी पैतृक प्रॉपर्टी के हकदार: नहीं रख सकेंगे 2 पत्नियां; राजस्थान में जन्मे हर व्यक्ति पर लागू होगा UCC
1:37
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में टीचर ने छात्रा की टी-शर्ट में हाथ डाला: परिजनों ने पीटा; भास्कर एप पर खबर के बाद छात्राओं के साथ नहाने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड
0:45
कॉपी लिंक
शेयर
कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को नोचा,VIDEO: सड़क पर पटककर काटता रहा; कलाई, पीठ और सिर पर गहरे घाव
0:52
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
'पाप का घड़ा', वंदेमातरम और चराग वाली शायरी: भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में 'कांग्रेस'; 'करंट वाली बस' के रुझान2:00