हर शेयर पर ₹60 डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट से पहले दांव लगाने वालों की होगी चांदी

Sep 09, 2026 04:12 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • अपार इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर 60 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया था
  • डिविडेंड का पेमेंट कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की मंजूरी पर निर्भर करेगा, जो 21 सितंबर को होनी है
share market

बुधवार को शेयर में बिकवाली

Apar industries share: ग्लोबल एनर्जी और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी अपार इंडस्ट्रीज के शेयर अगर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इस कंपनी के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट आने वाली है। इस कॉर्पोरेट एक्शन से पहले कंपनी के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, बुधवार को शेयर में बिकवाली देखी गई और यह 1.20% टूटकर 17420 रुपये पर आ गया। आइए कंपनी के डिविडेंड की डिटेल जान लेते हैं।

60 रुपये का डिविडेंड

अपार इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 60 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया था। बता दें कि कंपनी के बोर्ड ने इस साल मई में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर डिविडेंड देने की सिफारिश की थी। यह अपार इंडस्ट्रीज के स्टॉक की फेस वैल्यू का 600% है। डिविडेंड का पेमेंट कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) की मंजूरी पर निर्भर करेगा, जो 21 सितंबर को होनी है। 21 सितंबर को AGM में कंपनी के सदस्यों द्वारा घोषित डिविडेंड का भुगतान तय समय-सीमा के भीतर किया जाएगा, जो कॉर्पोरेट एक्शन की घोषणा के 30 दिन के भीतर होने की संभावना है।

डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

अपार इंडस्ट्रीज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पेमेंट के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने के लिए सोमवार, 14 सितंबर को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है। पेमेंट पाने के हकदार बनने के लिए निवेशकों के पास डिविडेंड रिकॉर्ड डेट या उससे पहले कंपनी के शेयर होने चाहिए। चूंकि भारतीय शेयर बाजार T+1 सेटलमेंट साइकिल को फॉलो करता है, इसलिए डिविडेंड पाने के इच्छुक निवेशकों को 14 सितंबर से पहले इस हफ्ते शेयर खरीदने होंगे।

शेयर का परफॉर्मेंस

बुधवार को BSE के डेटा के अनुसार, तीन महीनों में इसके शेयर की कीमत में 28% और साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 109.5% की भारी बढ़ोतरी हुई है। शेयर ने पांच वर्षों में 258% और लगभग 2,543% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 18,432.40 रुपये और 6,800 रुपये है।

कैसे रहे नतीजे?

अपार इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में ₹453.05 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में यह ₹254.52 करोड़ था। जून तिमाही में कंपनी का नेट रेवेन्यू ₹6,477.35 करोड़ रहा जबकि वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में यह ₹6,460.98 करोड़ था। कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) Q4FY26 में ₹63.36 से बढ़कर Q1FY27 में ₹112.79 हो गई है।