60 बदलाव के साथ आई Jawa 42, क्या Classic 350 से बेहतर?
अभी हाल ही में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई हलचल देखने को मिली है. क्योंकि, आधुनिक क्लासिक सेगमेंट को नई दिशा देने वाली जावा येजदी मोटरसाइकिल ने अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल जावा 42 का नया अवतार बाजार में लॉन्च कर दिया है. बता दें कि, क्लासिक लेजेंड्स ने जावा 42 ऑल स्टार्स को महज 1.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं, कंपनी का दावा है कि इस नए वेरिएंट में 60 से भी ज्यादा महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जो इसे अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावी अपडेट बनाते हैं.
वहीं, रेट्रो लुक्स और दमदार परफॉर्मेंस का यह नया मेल सीधे तौर पर भारतीय सड़कों पर राज करने वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और मीटेओर 350 को सीधी टक्कर देने के इरादे से उतारा गया है. अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में एक तेज तर्रार और स्टाइलिश क्रूज़र या रोडस्टर बाइक खरीदने का विचार बना रहे हैं तो जावा 42 का यह अपडेटेड मॉडल आपकी पहली पसंद बन सकता है. चलिए जानतें हैं कि, जावा की यह नई बाइक खरीदने लायक है या नहीं.
बाइक में किए गए कुल 60 बदलाव
जानकारी दें दे कि, जावा 42 ऑल स्टार्स में सबसे बड़ा बदलाव इसका चौड़ा और आक्रामक लुक है. इसमें एक नया और चौड़ा रियर फेंडर, 150-सेक्शन का मोटा पिछला टायर और नया ट्विन अपस्वैप्ट एग्जॉस्ट दिया गया है.
जबकि इसके अलावा नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, रिवाइज्ड साइड पैनल्स और आरामदायक सफर के लिए री-डिजाइन की गई ज्यादा कुशनिंग वाली सीट दी गई है. यह बाइक बैटल ग्रीन, नेबुला ब्लू, मॉस ग्रे, आइवरी और ब्लैक जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगी.

AI Generated Image
यह भी पढ़ें: Mercedes-Tesla की बढ़ेगी टेंशन, BMW ला रही 805KM वाली EV
इंजन में है कितनी ताकत?
बात करें अगर इंजन की तो इस मामले में कंपनी ने अपने भरोसेमंद मैकेनिकल सेटअप को बरकरार रखा है. इसमें 294.72cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन मिलता है. जो 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है.
यह इंजन 27.19hp की पावर और 26.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में बेहतर राइडिंग डायनेमिक्स, मजबूत फ्रेम और ट्यून की गई हैंडलिंग मिलती है जिससे यह राइडर को तेज रफ्तार पर भी बेहतरीन कंट्रोल और स्थिरता प्रदान करती है.

AI Generated Image
कितनी मिलती है बाइक में सुरक्षा?
आपको बता दें कि, सुरक्षा और ब्रेकिंग को ध्यान में रखते हुए नई जावा 42 ऑल स्टार्स में 18-इंच का फ्रंट और 17-इंच का रियर व्हील दिया गया है. आगे की तरफ 280mm और पीछे 240mm का डिस्क ब्रेक मिलता है जो स्टैंडर्ड डुअल-चैनल ABS के साथ आता है.
वहीं, उबड़-खाबड़ रास्तों के झटकों से बचाने के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं. ट्यूबलेस टायर्स का फायदा यह है कि लंबी दूरी के सफर में पंक्चर की चिंता कम रहती है और आप बिना रुके लगातार लंबा सफर कर सकते हैं.
क्या Classic 350 को दे सकती है टक्कर?
बता दें कि, रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अपनी पारंपरिक थम्प और भारी-भरकम राइडिंग अनुभव के लिए जानी जाती है. लेकिन जावा 42 ऑल स्टार्स उन युवाओं को आकर्षित करती है जो क्लासिक लुक के साथ आधुनिक लिक्विड-कूल्ड इंजन, ज्यादा पावर और हल्का वजन चाहते हैं.
बेहतर बिल्ड क्वालिटी, रिफाइंड फिट-एंड-फिनिश और 60 नए बदलावों के बाद यह बाइक अब पहले से काफी ज्यादा व्यावहारिक और ऑल-राउंडर मशीन बन गई है. अगर आपको तेज पिकअप और स्पोर्टी राइड पसंद है तो 1.80 लाख रुपये की बजट रेंज में यह क्लासिक 350 का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Creta-Seltos खरीदने वाले रुकें, अक्टूबर में आ रही नई Elevate