62 साल पुरानी Jantar Mantar, काले-जादू की रहस्यमयी कहानी, कल्ट क्लासिक बनी सस्ती फिल्म - jantar mantar movie cheap black magic fantasy drama became cult classic after 62 years now
62 साल पहले सिनेमा जगत में जंतर मंतर नाम की एक सस्ती फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसने भरपूर सफलता हासिल की थी। ...और पढ़ें
-1784518935079_m.webp)
जंतर मंतर फिल्म (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
काले जादू पर आधारित थी जंतर मंतर
62 साल पुरानी फिल्म बनी थी लोकप्रिय
बी ग्रेड फिल्म के तौर पर हुई मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी नई दिल्ली का जंतर मंतर (Jantar Mantar) आंदोलनकारियों के आंदोलन के लिए एक प्रमुख स्थान माना जाता है। मौजूदा समय में जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट पेपर लीक के खिलाफ भारी विरोध-प्रदर्शन जारी है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंतर मंतर नाम से 62 साल पहले भारतीय सिनेमा जगत की तरफ से एक फिल्म को भी रिलीज किया गया था, जिसमें काले जादू के टोटके की रहस्मयी कहानी को दर्शाया गया था। आइए इस बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
62 साल पहले आई थी जंतर मंतर
फिल्म जंतर मंतर को साल 1964 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी में कोई बड़ी कास्ट या सुपरस्टार शामिल नहीं था। इसके बावजूद जंतर मंतर काफी चर्चा में रही थी। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर राधाकांत ने किया था। आईएमडीबी की रिपोर्ट्स के अनुसार जंतर मंतर एक सस्ती बी ग्रेड फिल्म थी, जिसका बजट काफी कम था।
-1784520991093.jpg)
यह भी पढ़ें- 71 सालों से आप सुन रहे हैं Mohammad Rafi का ये ऐतिहासिक 'गलत' गाना, सच्चाई जानने के बाद भी क्यों किया गया फाइनल?
जंतर मंतर में पौराणिक और फैंटसी ड्रामा कहानी को दर्शाया गया था। जो एक जादुई अंगूठी के इर्द-गिर्द घूमती है। काली शक्तियों और टोना टोटके जैसे कई पहलुओं को इस मूवी में शामिल किया गया था। जब जंतर मंतर को थिएटर्स में रिलीज किया गया, तब इसे शुरुआती दिनों में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।

लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, इस मूवी ने लोकप्रियता हासिल करनी शुरू कर दी। आज भी 62 साल बाद इसे कल्ट क्लासिक फिल्म के तौर पर जाना जाता है।
फिल्म जंतर मंतर में अभिनेता महिपाल और अभिनेत्री विजय चौधरी ने अहम भूमिकाओं को अदा किया था। इसके अलावा बाबू राजे, जीवनकला और उल्हास जैसे कई कलाकार भी जंतर मंतर में नजर आए थे।
60 के दशक की चर्चित बी ग्रेड फिल्म
यूं तो 60 के दशक की चर्चित हिंदी फिल्मों के तौर पर मुगल-ए-आजम, जब-जब फूल खिले, संगम, गाइड और पत्थर के सनम जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता था। लेकिन बात सिर्फ बी ग्रेड फिल्मों के बारे में की जाए तो उसमें जंतर मंतर ने उस दौर में बाजी मारी थी और सफल रही थी।