649cc इंजन, 235 किग्रा वजन और कीमत ₹8.23 लाख, भारत में लॉन्च हुई दमदार बाइक

कावासाकी ने भारत में अपनी क्रूजर बाइक 2027 Kawasaki Vulcan S को लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹8.23 लाख रखी गई है. नई बाइक की कीमत पिछले मॉडल यानी 2026 Vulcan S से करीब ₹10,000 ज्यादा है. कीमत बढ़ने के बावजूद बाइक में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं. कंपनी ने इंजन को लगभग पहले जैसा ही रखा है, लेकिन टॉर्क आउटपुट में मामूली बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा ब्रेक डिस्क के साइज में बदलाव और नया कलर ऑप्शन दिया गया है. नई Vulcan S की डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

इंजन और टॉर्क में बदलाव

2027 Kawasaki Vulcan S में पहले की तरह 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन 59.1 bhp की पावर और 62.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. पावर आउटपुट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, 2026 मॉडल में मिलने वाले 61 Nm टॉर्क के मुकाबले नए मॉडल में टॉर्क 1.4 Nm बढ़ गया है. इंजन की पावर और टॉर्क डिलीवरी रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी बाइक के परफॉर्मेंस कैरेक्टर में बहुत बड़ा अंतर देखने को नहीं मिलेगा.

फीचर्स में ज्यादा बदलाव नहीं

नई Vulcan S में फीचर्स की लिस्ट भी लगभग पहले जैसी है. इसमें एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. बाइक में डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है. इसके अलावा कोई बड़ा इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स नहीं मिलता.

ब्रेक डिस्क हुई छोटी

2027 मॉडल में ब्रेकिंग सिस्टम में एक अहम बदलाव किया गया है. बाइक में आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, लेकिन दोनों डिस्क के आकार को कम किया गया है. आगे की डिस्क अब 272mm की है, जबकि 2026 मॉडल में 300mm की डिस्क मिलती थी. वहीं पीछे की डिस्क को 250mm से घटाकर 216mm कर दिया गया है.

सस्पेंशन और सीट हाइट

बाइक में 41mm फ्रंट फोर्क दिया गया है, जिसमें 130mm ट्रैवल मिलता है. पीछे लिंक-टाइप मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें 80mm ट्रैवल और प्रीलोड एडजस्टमेंट की सुविधा है. Vulcan S की सीट हाइट 705mm है, जो इसे छोटे कद वाले राइडर्स के लिए भी आसान बनाती है. हालांकि, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस सिर्फ 130mm है. बाइक का कर्ब वजन 235kg है.

नया कलर ऑप्शन

2027 Kawasaki Vulcan S में नया पेंट स्कीम भी दिया गया है. कंपनी ने पुराने Metallic Flat Spark Black कलर की जगह Metallic Carbon Grey कलर पेश किया है. इसमें हल्के ब्लू-ग्रीन हाइलाइट्स दिए गए हैं. भारतीय बाजार में Vulcan S का कोई सीधा मुकाबला नहीं है. हालांकि, Royal Enfield Super Meteor 650 को इसका प्रमुख विकल्प माना जा सकता है, जिसकी कीमत करीब ₹4.05 लाख एक्स-शोरूम है। यानी दोनों की कीमत में काफी बड़ा अंतर है.

ये भी पढ़ें- Maruti Baleno 2026: ये है कार का सबसे पैसा वसूल मॉडल, मिल जाएंगे सभी फीचर्स

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button