65 रुपये में 400KM रेंज... अब आ रहा Simple Wave स्कूटर, iQube और Chetak को देगा टक्कर

सितंबर का महीना लॉन्च से भरा रहने वाला है. इस महीने कार, बाइक और स्कूटर बहुत से प्रोडक्ट्स लॉन्च होने वाले हैं. सिंपल एनर्जी (Simple Energy) भी अपना एक खास स्कूटर सितंबर में लेकर आ रहा है. कंपनी ने इसका नाम कन्फर्म कर दिया है. 2 सितंबर को कंपनी सिंपल वेव (Simple Wave) इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करेगी. 

जहां अब तक कंपनी का फोकस परफॉर्मेंस स्कूटर्स पर था. वेव ब्रांड का पहला फैमिली स्कूटर होगा. इस मॉडल के जरिए कंपनी मेनस्ट्रीम फैमिली स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करेगी. यहां बजाज चेतक और टीवीएस आईक्यूब का पहले से दबदबा है. वहीं एथर भी 29 अगस्त को अपना सबसे सस्ता स्कूटर लॉन्च करेगा, जो मास मार्केट पर फोकस करेगा. आइए जानते हैं सिंपल वेव की खास बातें. 

क्या होगा सिंपल के नए स्कूटर में खास? 

सिंपल वेव को कंपनी रोजमर्रा की जरूरत के मुताबिक डेवपल कर रही है. इसमें कम्फर्ट और प्रैक्टिकैलिटी का ध्यान रखा जाएगा. सिंपल एनर्जी के इस स्कूटर का सीधा मुकाबला एथर, टीवीएस और बजाज के फैमिली स्कूटर्स से होगा. वेव स्कूटर को कई बार टेस्टिंग में भी स्पॉट किया गया है. 

सम्बंधित ख़बरें

यह भी पढ़ें: आ रहा Ather का सबसे सस्ता स्कूटर, मिलेगी मेटल बॉडी

अपकमिंग स्कूटर में एक बड़ी सीट मिलेगी. इसमें ज्यादा स्पेस वाला फ्लोरबोर्ड होगा. इसके अलावा स्कूटर में टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलेंगे. ब्रेकिंग की बात करें, तो इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स मिलेंगे. टेस्टिंग के दौरान इसे टीएफटी इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले के साथ देखा गया है. 

क्या है कंपनी की तैयारी?

हालांकि, सिंपल एनर्जी ने अभी तक स्कूटर के फाइनल प्रोडक्शन स्पेक्स को रिवील नहीं किया है. ये स्कूटर कंपनी के लिए बड़ा कदम साबित होगा. क्योंकि इसके जरिए कंपनी उस सेगमेंट में एंट्री करेगी. जहां अभी सबसे ज्यादा डिमांड है. कंपनी की मानें, तो उनका नया स्कूटर इन-हाउस आर एंड डी और इंजीनियरिंग कैपेबिलिटी पर तैयार किया गया है. 

यह भी पढ़ें: TVS iQube: 60 रुपये में 212KM, इस स्कूटर की बंपर बिक्री, 158% बढ़ी सेल

इसमें कंपनी अपने सॉफ्टवेयर और व्हीकल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी. सिंपल एनर्जी का कहना है कि वह पहली भारतीय कंपनी है जो हैवी रेयर अर्थ मैग्नेट फ्री इलेक्ट्रिक मोटर की कमर्शियल मैन्युफैक्चरिंग कर रही है. ये दिखाता है कि कंपनी इन-हाउस टेक्नोलॉजी पर कितना फोकस कर रही है. स्कूटर की बैटरी, मोटर आउटपुट, चार्जिंग स्पेक्स, वेरिएंट और कीमत का ऐलान 2 सितंबर को होगा.

फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में सिंपल वन, वन एस और अल्ट्रा तीन स्कूटर आते हैं. इसमें अल्ट्रा ब्रांड का सबसे पावरफुल स्कूटर है, जो 400 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करती है. ये स्कूटर 6.5kWh की बैटरी और 115 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है. इसकी कीमत 2,34,999 रुपये एक्स शोरूम है. 

6.5kWh की बैटरी को घर पर चार्ज करने में लगभग 7 से 8 यूनिट बिजली खर्च होगी. अगर 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली खर्च माना जाए, तो इस स्कूटर को फुल चार्ज करने में लगभग 56 से 64 रुपये खर्च आएगा. ध्यान रखें कि पावर स्टेशन पर स्कूटर को चार्ज करने का खर्च ज्यादा आएगा.

---- समाप्त ----