लंबे अरसे से नहीं डोल रहा इस 7-सीटर का सिंहासन; स्कॉर्पियो, इनोवा, बोलेरो फिर पीछे, बिक्री में बनी नंबर-1

Sep 15, 2026 03:10 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीय मार्केट में 7-सीटर कारों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार Maruti Suzuki Ertiga ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

top-10 7-seaters august 2026 maruti ertiga scorpio bolero innova

मारुति सुजुकी अर्टिगा प्रतीकात्मक फोटो

Mahindra Bolero

केवल

₹11,200/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

भारतीय मार्केट में बड़ी फैमिली कारों का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस सेगमेंट में मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा से लेकर महिंद्रा स्कॉर्पियो जैसी कारें खूब पॉपुलर हैं। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई 7-सीटर सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो एक बार फिर मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki Ertiga) ने टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। मारुति सुजुकी अर्टिगा ने इस दौरान 0.4 पर्सेंट की मामूली सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 18,516 यूनिट कारों की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 18,445 यूनिट था। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Hyundai Creta

₹ 10.91 - 20.46 लाख

Kia Carens

₹ 11.02 - 12.88 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

58% बढ़ गई स्कॉर्पियो की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर महिंद्रा स्कॉर्पियो रही। स्कॉर्पियो ने इस दौरान 58.3 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 15,576 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की। वहीं, तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा इनोवा + हायक्रॉस की जोड़ी रही। टोयोटा इनोवा + हायक्रॉस ने इस दौरान सालाना आधार पर 3.7 पर्सेंट की गिरावट के साथ कुल 8,963 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा XUV7XO + XUV700 की जोड़ी रही। इस जोड़ी ने 72.3 पर्सेंट की बंपर सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 8,541 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

पांचवें नंबर पर रही महिंद्रा बोलेरो

बिक्री की लिस्ट में पांचवें नंबर पर महिंद्रा बोलेरो रही। बोलेरो ने अगस्त 2026 में 0.6 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,159 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में किआ कैरेंस + क्लेविस की जोड़ी रही। इस जोड़ी ने 10.7 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ 6,093 यूनिट्स कार की बिक्री की। जबकि सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में महिंद्रा की नई गाड़ी '9S' रही। इस नई कार ने पिछले महीने कुल 4,508 यूनिट्स कारों की बिक्री दर्ज की।

दसवें नंबर पर रही टोयोटा रुमियन

दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टोयोटा फॉर्च्यूनर रही। फॉर्च्यूनर ने इस दौरान 39.7 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,504 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी XL6 रही। XL6 ने इस दौरान 10.8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,293 यूनिट्स कारों की बिक्री की। वहीं, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा रुमियन रही। रुमियन ने इस दौरान 3423.5 पर्सेंट की रिकॉर्ड तोड़ सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 2,396 यूनिट्स कारों की बिक्री की।

आखिर क्यों सुपरहिट है अर्टिगा?

अर्टिगा की इस बड़ी सफलता के पीछे इसका दमदार पावरट्रेन, आरामदायक केबिन और बेहतरीन माइलेज है। यह कार 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। अर्टिगा का पेट्रोल वैरिएंट 20.3 से 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं, इसका सीएनजी वैरिएंट करीब 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का दमदार औसत निकाल देता है। मारुति अर्टिगा की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 13.13 लाख रुपये तक जाती है।