गणपति उत्सव: बप्पा के लिए बनाएं ये 7 स्वादिष्ट भोग, कम सामग्री और समय में हो सकता है तैयार!

Fri, 11 Sep 2026 11:23 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 11 Sep 2026 11:23 AM IST

सार

Ganpati bhog recipes: अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर में बने शुद्ध और स्वादिष्ट प्रसाद से बप्पा को भोग लगाना चाहती हैं, तो महंगे या मुश्किल व्यंजन बनाने की जरूरत नहीं है। सूजी, बेसन, नारियल, गुड़, मखाना और घर में मौजूद अन्य सामान्य चीजों से कुछ ही समय में स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है।

Ganesh Chaturthi Prasad Recipes: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सजावट, पूजा और आरती के साथ सबसे अहम बात होती है भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला भोग और प्रसाद। माना जाता है कि गणपति बप्पा को मोदक और मीठे व्यंजन बेहद प्रिय हैं। हालांकि त्योहार की भागदौड़ में हर किसी के पास घंटों किचन में खड़े होकर प्रसाद बनाने का समय नहीं होता। ऐसे में कुछ आसान और झटपट बनने वाले प्रसाद आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं।

अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर घर में बने शुद्ध और स्वादिष्ट प्रसाद से बप्पा को भोग लगाना चाहती हैं, तो महंगे या मुश्किल व्यंजन बनाने की जरूरत नहीं है। सूजी, बेसन, नारियल, गुड़, मखाना और घर में मौजूद अन्य सामान्य चीजों से कुछ ही समय में स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि इन व्यंजनों को बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी और परिवार के सदस्य भी इन्हें चाव से खाएंगे। आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी के लिए 7 झटपट और स्वादिष्ट प्रसाद की आसान रेसिपीज

Ganpati Bappa’s Favourite Bhog: 7 Quick Prasad Ideas for Ganesh Chaturthi

हलवा - फोटो : Instagram

सूजी का हलवा
 

गणेश पूजा के लिए सूजी का हलवा सबसे आसान और लोकप्रिय प्रसाद है। इसके लिए कड़ाही में घी गर्म करके सूजी को खुशबू आने तक भून लें। अब इसमें पानी और चीनी डालकर अच्छी तरह पकाएं। ऊपर से इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर तैयार करें। यह प्रसाद कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है।

Ganpati Bappa’s Favourite Bhog: 7 Quick Prasad Ideas for Ganesh Chaturthi

Ladoo Recipe - फोटो : instagram

नारियल के लड्डू
 

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो नारियल के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हैं। कद्दूकस किए हुए नारियल में कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर धीमी आंच पर थोड़ा पकाएं। मिश्रण ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। चाहें तो इन्हें सूखे नारियल में लपेटकर और आकर्षक बना सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Ganpati Bappa’s Favourite Bhog: 7 Quick Prasad Ideas for Ganesh Chaturthi

besan ladoo - फोटो : instagram

बेसन के लड्डू
 

बेसन के लड्डू प्रसाद के लिए पारंपरिक और स्वादिष्ट विकल्प हैं। घी में बेसन को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें। बेसन के ठंडा होने पर इसमें बूरा या पिसी चीनी और इलायची मिलाएं। अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

विज्ञापन

Ganpati Bappa’s Favourite Bhog: 7 Quick Prasad Ideas for Ganesh Chaturthi

Makhana Kheer - फोटो : Adobe stock

गुड़ और मखाने की खीर
 

मखाना और दूध से बनने वाली खीर भी बप्पा को भोग लगाने के लिए अच्छी रेसिपी है। घी में मखानों को हल्का भूनकर दूध में डालें और पकाएं। जब खीर गाढ़ी हो जाए तो आंच बंद करने के बाद स्वादानुसार गुड़ मिलाएं। इसे ड्राई फ्रूट्स से सजाकर प्रसाद के रूप में चढ़ा सकती हैं।