बेस्ट माइलेज देने वाली टॉप 7 पेट्रोल, हाइब्रिड और CNG SUV, लिस्ट में ब्रेजा और विक्टोरिस का भी नाम
Sep 14, 2026 02:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

SUV खरीदने की सोच रहे हैं और माइलेज को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब टेंशन छोड़ दीजिए। यहां हम आपको देश की टॉप 7 बेस्ट माइलेज वाली एसयूवी के बारे में बता रहे हैं। इन एसयूवी का माइलेज (ऑफिशियल डेटा के अनुसार) 28.65km तक का है।

प्रतीकात्मक फोटो
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
SUV का भारत में जबरदस्त क्रेज है। हालांकि, आजकल एसयूवी खरीदते समय कस्टमर सिर्फ डिजाइन और फीचर्स ही नहीं, बल्कि माइलेज को भी काफी प्रेफरेंस दे रहे हैं। CNG और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी ने एसयूवी के माइलेज को काफी बेहतर कर दिया है। अगर आप भी अपने लिए बेहतरीन माइलेज वाली एसयूवी तलाश रहे हैं, तो यहां हम ऐसी 7 एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जो ऑफिशियल डेटा और ARAI के हिसाब से बेस्ट माइलेज देती हैं। हमारी इस लिस्ट में मारुति के साथ हुंडई और टोयोटा की एसयूवी भी शामिल हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 6.85 - 11.98 लाख
₹ 5.81 - 10.35 लाख
₹ 66.1 - 71.8 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 60.55 - 63.5 लाख
Maruti Victoris
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नई विक्टोरिस है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT के साथ आता है। इसका ARAI माइलेज 28.65 km/l है। पेट्रोल इंजन 91 bhp की ताकत और 122 Nm का टॉर्क देता है। जबकि, इसका हाइब्रिड सिस्टम 78.9 bhp और 141 Nm का ऑफर करता है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड शुरुआती कीमत 19.48 लाख रुपये है।
Maruti Fronx
मारुति फ्रॉन्क्स अपने सीएनजी मॉडल के कारण इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। CNG पर इसका ऑफिशियल माइलेज 28.51 km/kg है। CNG मोड में यह इंजन 76.4 bhp और 98.5 Nm ऑफर करता है। मुंबई में फ्रॉन्क्स CNG की शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब 9 लाख रुपये है।
Toyota Taisor
टोयोटा टाइजर असल में फ्रॉन्क्स का ही टोयोटा वर्जन है, इसलिए इसका माइलेज भी लगभग बराबर है। टाइजर CNG का ARAI माइलेज 28.50 km/kg है। इसमें CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं मिलता। इसका CNG मॉडल केवल E वेरिएंट में आता है, जिसकी मुंबई में ऑन-रोड कीमत करीब 9.68 लाख रुपये है।
Maruti Grand Vitara
ग्रैंड विटारा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल 27.97 km/l का माइलेज देता है। इसमें 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और e-CVT मिलता है। पेट्रोल इंजन 91 bhp की पावर और 122 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसका हाइब्रिड सिस्टम 78.9 bhp और 141 Nm का ऑफर करता है। मुंबई में इसकी शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब 19.77 लाख रुपये है।
Toyota Hyryder
टोयोटो अर्बन क्रूजर हाइराइडर भी 27.97 km/l के माइलेज के साथ इस लिस्ट में शामिल है। इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम ग्रैंड विटारा जैसा ही है। हाइराइडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की मुंबई में शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब 20.35 लाख रुपये है।
Hyundai Exter
हुंडई एक्सटर कम कीमत वाली एसयूवी कैटेगरी में शानदार माइलेज देती है। इसका CNG मॉडल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। CNG पर इसका ARAI माइलेज 27.1 km/kg है। इसमें हुंडई का ड्यूल-टैंक CNG सिस्टम मिलता है। मुंबई में इसकी शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब 8.10 लाख रुपये है।
Maruti Brezza
ब्रेजा का CNG मॉडल 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आता है और 25.51 km/kg का माइलेज देता है। इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक दिया गया है, जिससे बूट में जगह की कमी नहीं होती। मुंबई में ब्रेजा CNG की शुरुआती ऑन-रोड कीमत करीब 10.68 लाख रुपये है।
