पटना- CM हाउस घेरने निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी: जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, 70वीं BPSC रद्द करने की है मांग - Patna News

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Bihar Student Protest LIVE; BPSC Daroga Bharti Exam | Patna CM House Gandhi Maidan

LIVE

पटना- CM हाउस घेरने निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी:जेपी गोलंबर पर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, 70वीं BPSC रद्द करने की है मांग

पटना3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में दरोगा भर्ती की 1,799 पदों वाली मुख्य परीक्षा और 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर आज छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

वो जेपी गोलंबर के पास जुटे हैं। पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश की,लेकिन छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए।

छात्रों के हाथ में बैनर है। उसमें लिखा है कि ना परीक्षा में खेल चलेगा, ना भविष्य से खिलवाड़ चलेगा। बैनर के साथ छात्र लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में गड़बड़ी मिलती है तो दोनों परीक्षाओं को रद्द कर सभी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाए।

अभ्यर्थियों को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट, तस्वीरें…

जेपी गोलंबर पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

जेपी गोलंबर पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

बैरिकेडिंग पर चढ़कर छात्रों ने नारेबाजी की।

बैरिकेडिंग पर चढ़कर छात्रों ने नारेबाजी की।

छात्र हाथ में बैनर लेकर पहुंचे हैं।

छात्र हाथ में बैनर लेकर पहुंचे हैं।

अभ्यर्थियों को राजभवन जाने से रोकने के लिए गांधी मैदान के पास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तेनात किया है।

अभ्यर्थियों को राजभवन जाने से रोकने के लिए गांधी मैदान के पास 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को तेनात किया है।

अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया गया है।

अभ्यर्थियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया गया है।

50 से अधिक की संख्या में CRPF जवानों को भी तैनात किया गया है।

50 से अधिक की संख्या में CRPF जवानों को भी तैनात किया गया है।

1799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा में अब तक क्या हुआ? ऐसे समझिए

मई 2026 में हुई थी मुख्य परीक्षा

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस अवर निरीक्षक के 1,799 पदों पर भर्ती के लिए मई 2026 में मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसमें करीब 35,857 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद कुछ केंद्रों से कदाचार और प्रश्नपत्र से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।

पूर्णिया में प्रश्नपत्र की तस्वीर वायरल होने का मामला

पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में 27 मई को हुई परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिली। पुलिस जांच में शिक्षक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, शिक्षक ने परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर अपने रिश्तेदार को भेजी थी। उसके बाद EOU ने जांच शुरू की थी।EOU को प्रश्नपत्र/बुकलेट की तस्वीरें मिली हैं। EOU ने इन तस्वीरों की सत्यता और उनके स्रोत को लेकर BPSSC से जवाब मांगा है।

प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए

.

लाइव अपडेट्स

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

GPO गोलंबर पर अधिकारी डटे

GPO गोलंबर पर SDM, ADD SP सभी ऑफिसर फ्लाईओवर पर ही छात्रों को रोकने के लिए रुके हैं। छात्र लगातार आगे बढ़ने की कोशिश में हैं।

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छात्रों को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया है

छात्रों को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास ही रोक दिया। छात्र लगातार अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं।

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदर्शन में शामिल छात्र ने बजाया शंख

प्रदर्शन शामिल एक छात्र ने शंख बजाकर अपना विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि उनकी मांग मानी जाए।

56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की

अपनी मांगों को लेकर छात्र आज सीएम हाउस का घेराव करने निकले हैं। जेपी गोलंबर पर छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।

06:59 AM15 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

डाकबंगला पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती

BPSC 70वीं रद्द करने की मांग को लेकर छात्र पटना में सड़क पर उतरे हैं। ये सीएम हाउस तक जाना चाहते हैं। इन्हें रोकने के लिए डाकबंगला चौराहे पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

06:58 AM15 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

छात्रों को रोकने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती

छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर और डाकबंगाल पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

06:52 AM15 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

पटना में प्रदर्शन पर अपडेट दे रहे हैं हर्षवर्धन

70वीं BPSC रद्द करने की मांग को लेकर छात्र जेपी गोलंबर पर जुटे हैं। ये सीएम हाउस तक जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को जेपी गोलंबर पर ही रोक दिया है।

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    पटना में तेज बारिश,सिविल सर्जन ऑफिस में घुटने तक पानी: बिहार के 15 जिलों में बाढ़, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 7-7 हजार

    बिहार के 15 जिलों में बाढ़, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजे 7-7 हजार|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:30
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • क्या JDU के खिलाफ जाएंगे अनंत सिंह!: बाहुबली बोले- नीरज ने 4 बार मेरा विरोध किया तब मीटिंग क्यों नहीं हुई; मैं अनुज के साथ

    बाहुबली बोले- नीरज ने 4 बार मेरा विरोध किया तब मीटिंग क्यों नहीं हुई; मैं अनुज के साथ|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना में डेंगू ने फिर पकड़ी रफ्तार: सितंबर के 14 दिन में 76 नए मरीज मिले, कुल संख्या 243 पहुंची; अगस्त तक थे 167 केस

    सितंबर के 14 दिन में 76 नए मरीज मिले, कुल संख्या 243 पहुंची; अगस्त तक थे 167 केस|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना एयरपोर्ट पर पक्षियों का झुंड, फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट: इंडिगो के विमान में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्री 3 घंटे फंसे; एक महीने में तीसरी घटना

    0:45
    • कॉपी लिंक

    शेयर