आज अम्बेडकरनगर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: 706 करोड़ की 194 परियोजनाओं की देंगे सौगात, गोविंद साहब में जनसभा करेंगे - Ambedkarnagar News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Yogi Adityanath Ambedkarnagar Visit | Development Projects Inauguration

अरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - Dainik Bhaskar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह तहसील आलापुर के विकासखंड रामनगर स्थित गोविंद साहब में 706.81 करोड़ रुपये की लागत वाली 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इसके साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र भी वितरित करेंगे।

परियोजनाओं से सुविधाओं को मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री जिन परियोजनाओं की सौगात देंगे, उनमें सड़क, पेयजल, बिजली, पर्यटन, लोक निर्माण और कौशल विकास समेत विभिन्न विभागों की योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं के जरिए क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

कुल 194 परियोजनाओं में 69 परियोजनाएं टांडा विधानसभा क्षेत्र की हैं, जिनकी लागत 217.69 करोड़ रुपये है। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 312.18 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाएं और जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में 176.93 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाएं शामिल हैं।

इनमें 145.98 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 560.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 158 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।

लाभार्थियों को देंगे योजनाओं का लाभ

मुख्यमंत्री गोविंद साहब मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के ला-मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे।
  • दोपहर 2:45 बजे गोविंद साहब, रामनगर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:55 बजे कार से कार्यक्रम स्थल गोविंद साहब मैदान पहुंचेंगे।
  • दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • शाम 4:10 बजे गोविंद साहब हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

.