सरकार गड्ढामुक्त सड़क अभियान पर जोर दे रही है, लेकिन हाईवे गड्ढों से भरे हैं। कानपुर-सागर हाईवे की हालत इसकी हकीकत बयां कर रही है। कानपुर से हमीरपुर के बीच करीब 70km के हाईवे पर लगभग 3 हजार गड्ढे हैं। कई जगह गड्ढे आधे फीट तक गहरे हैं। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और करीब डेढ़ घंटे में पूरा होने वाला सफर अब ढाई घंटे का समय ले रहा है।
हाईवे पर गड्ढों के कारण बाइक सवारों के गिरने और घायल होने के मामले भी बढ़े हैं। दैनिक भास्कर ने 70 किलोमीटर के इस जर्जर हाईवे पर सफर कर हकीकत परखी। पढ़िए रिपोर्ट…
पहले 3 तस्वीरें देखिए…
यह तस्वीर कानपुर-सागर हाईवे की है।
हाइवे पर कंस्ट्रक्शन के चलते गिटि्टयों के बीच से गुजरते वाहन।
हाईवे के गड्ढों के बीच गुजरते बाइक सवार।
कानपुर-सागर हाईवे पर गड्ढों की ली गई ड्रोन से तस्वीर।
70 किमी में कहां-कहां खराब मिली सड़क
हमीरपुर स्थित यमुना पुल से कानपुर के नौबस्ता तक करीब 70 किलोमीटर की सड़क की पड़ताल की।
दुर्गा देवी मोड़, रामपुर गांव के किनारे और अनूपुर मोड़ के पास गड्ढे ही गड्ढे मिले।
हमीरामऊ में जगह-जगह सड़क खराब मिली।
अज्योरी में बिहारेश्वर मंदिर के पास भी गड्ढे हैं।
सजेती कस्बे से गुजेला तक कई स्थानों पर सड़क टूट चुकी है।
घाटमपुर के मुख्य चौराहे से मां कूष्मांडा देवी मंदिर तक भी हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हैं।
पतारा कस्बे के तिलसड़ा मोड़ पर करीब आधा फीट गहरा गड्ढा मिला।
स्टेशन रोड मोड़ के पास कई गड्ढे हैं।
धरमपुर बंबा और रिंद नदी के पास सड़क की हालत खस्ताहाल है।
शंभूहा ओवरब्रिज पर 100 से अधिक गड्ढे हैं।
कठेरुआ में करीब 500 मीटर हिस्से में सड़क खुदी हुई है।
बिधनू नहर पुल से कस्बे तक कई जगह करीब आधा-आधा फीट गहरे गड्ढे हैं। यहां बाइक सवारों के गिरने की शिकायतें भी सामने आई हैं।
मछरिया से नौबस्ता तक भी हाईवे कई जगह खराब मिला।
26 ब्लैक स्पॉट, गड्ढों से बढ़ा खतरा
एनएचएआई ने कानपुर-सागर हाईवे पर 26 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन स्थानों पर हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे की खराब हालत ने इन संवेदनशील स्थानों पर खतरा और बढ़ा दिया है।
गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या दूसरी लेन में जाना पड़ता है। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर नियमित मरम्मत नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विधायक ने NHAI अधिकारियों को फोन कर जताई नाराजगी
घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने हाईवे की खराब हालत को लेकर एनएचएआई अधिकारियों से फोन पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से जल्द गड्ढे भरवाने को कहा।
NHAI ने कहा- 1 सप्ताह में गड्ढामुक्त करेंगे
परियोजना निदेशक पंकज यादव के मुताबिक बारिश के दौरान बिटुमिनस मैटेरियल का काम प्रभावी नहीं रहता। उन्होंने दावा किया कि आगामी एक सप्ताह में कानपुर-सागर हाईवे को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा। -------------------------ये खबर भी पढ़ेंजाजमऊ गंगा पुल 90 दिन के लिए बंद; भारी वाहनों के लिए दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू, वैकल्पिक मार्ग से लखनऊ से कानपुर जाना होगा
जाजमऊपुराने गंगापुल को मरम्मत और स्पैन के बेयरिंग बदलने के लिए NHAI ने 3 महीने के लिए बंद कर दिया है। 13 सितंबर यानी रविवार दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अब रोडवेज बस सहित भारी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। डायवर्जन की व्यवस्था 13 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। पढ़िए पूरी खबर
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
BJP नेता ने पहना अखिलेश जैसा गमछा: मंत्री निषाद नहीं चलवा पाए बुलडोजर, मंच पर ध्यान योग में बैठे मंत्रीजी1:54
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एनालिसिस
मायावती के खिलाफ क्या साजिश हो रही?: आकाश के तबीयत पूछने से नाराज; डेढ़ साल पहले शुरू हुई अविश्वास की कहानी3:53
कॉपी लिंक
शेयर
भास्कर एक्सक्लूसिव
अखिलेश की नई रणनीति-75 जिले, 75 घोषणा पत्र: पहली बार ऐसा करेंगे; मुलायम के समय से एक ही मेनिफेस्टो बनता आ रहा2:23
कॉपी लिंक
शेयर
कार में अगवा कर रेप किया, न्यूड वीडियो बनाए: गाजियाबाद में नर्स बोली- कई दिन अस्पताल में भर्ती रही, पुलिस ने 1.50 लाख देकर कहा- जाओ