72 National Film Awards: ''जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं...'' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म स्टार्स से की खास अपील

72 National Film Awards: ”जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं…” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म स्टार्स से की खास अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

72nd National Film Awards: गुजरात के केवड़िया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ. जहां भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिनेमा जगत की हस्तियों को सम्मानित किया. इस कार्यक्रम में देश भर के बेहतरीन आर्टिस्ट, डायरेक्टर्स और तकनीशियनों को मेडल और प्राइज मनी दी गई. कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को फिल्म ‘भ्रमयुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं, फिल्म ‘Article 370’ के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्टर्स से एक बहुत ही खास अपील की है.

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा ”कि सफल और पॉपुलर एक्टर्स में युवाओं और बच्चों को प्रभावित करने की क्षमता होती है. जब कोई स्टार लाइफस्टाइल की बात करता है, तो देश के करोड़ों युवा उसका पालन करते हैं. इसलिए उन्होंने अपील की कि पॉपुलर एक्टर्स हेल्थ के लिए हानिकारक चीजों का विज्ञापन बिल्कुल न करें.” राष्ट्रपति ने कहा कि ”स्टार वही है, जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं.” साथ ही उन्होंने आर्टिस्ट से अपनी फैन फॉलोइंग और स्टारडम का इस्तेमाल समाज में सही और पॉजिटिव दिशा दिखाने के लिए करने को कहा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

राष्ट्रपति ने कहा कि ”सिनेमा और कला क्षेत्र केवल मुख्य कलाकारों से नहीं बनता. फिल्म को बनाने के पीछे बड़ी संख्या में मजदूर, छोटे कलाकार, लाइटमैन, स्पॉटबॉय, मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम असिस्टेंट और कई स्ट्रगल कर रहे लोग दिन-रात मेहनत करते हैं. उन्होंने इंडस्ट्री के दिग्गजों और प्रमुख प्रतिनिधियों से अपील की कि वो इस ‘क्रिएटिव इकोनॉमी’ की रीढ़ कहे जाने वाले इन छोटे कर्मचारियों के राइट्स, सही फीस और सामाजिक सुरक्षा का ध्यान रखें.सेट पर काम करने वाले हर व्यक्ति को उनके योगदान के लिए सम्मान और गरिमा मिलनी चाहिए. क्योंकि उनकी मेहनत के बिना कोई भी बड़ा प्रोजेक्ट या फिल्म सफल नहीं हो सकती.”

मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का endorsement न करें। Star वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं। pic.twitter.com/5VPwBxK4Y2

— President of India (@rashtrapatibhvn) September 22, 2026

इशारों-इशारों में किसे दी नसीहत?

दरअसल राष्ट्रपति ने अपील की कि पॉपुलर एक्टर्स हेल्थ के लिए हानिकारक चीजों का विज्ञापन बिल्कुल न करें. बताते चलें कि अजय देवगन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स जो अक्सर ‘इलायची’ के नाम पर पान मसाला ब्रांड्स के विज्ञापन करते दिखते हैं. ऐसे में अब राष्ट्रपति ने इशारों-इशारों में न करने न करने की बात कही है. जिसके बाद इन स्टार्स को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button