72th National Film Award में छाए रणदीप हुड्डा, किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर'? - 72th national film awards randeep hooda wins best debut director for swatantrya veer savarkar where to watch it on ott platform

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई। किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ...और पढ़ें

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहां देखें स्वातंत्र्य वीर सावरकर/ फोटो- Instagram

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कहां देखें स्वातंत्र्य वीर सावरकर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणदीप हुड्डा एक बेहतरीन एक्टर हैं, इस बात में कोई दोराय नहीं है। हालांकि, अब उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि वह डायरेक्शन की दुनिया को भी बखूबी समझते हैं। साल 2024 में रिलीज हुई उनकी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल न कर पाई हो, लेकिन उन्होंने अपने पहले डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत लिया है।

अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा होने के बाद रणदीप हुड्डा काफी इमोशनल नजर आए। इस दौरान उन्होंने फिल्म बनाने के पीछे आई चुनौतियों और अपने अनुभवों को साझा किया।

'हर मोड़ पर चुनौतियों से भरा था सफर'

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का सम्मान मिला है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सम्मान को पाकर रणदीप काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर के नेशनल अवॉर्ड की घोषणा होना मेरे लिए एक ऐसा पल है, जिसे मैं अभी भी महसूस कर रहा हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं आम तौर पर जितनी मेहनत करता हूं, इस फिल्म ने मुझसे उससे कहीं ज्यादा काम करवाया है। फिल्म बनाने के दौरान हर मोड़ पर एक नई चुनौती आ रही थी, लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि हम सभी मुश्किलों को पार करते हुए इस सफर में आगे बढ़े। एक एक्टर, को-राइटर और पहली बार निर्देशक के रूप में मैंने इस फिल्म को अपना सबकुछ दिया है। वीर सावरकर की कहानी को पूरी शिद्दत और ईमानदारी से लोगों के सामने पेश करना मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी।"

Screenshot 2026-07-18 205243

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है फिल्म? 

रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कहानी भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित थी। फिल्म में उनके साथ अंकिता लोखंडे ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिन्होंने यमुनाबाई सावरकर का किरदार अदा किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को पहले महेश मांजरेकर डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने कदम पीछे खींच लिए थे।

फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ रुपये था और मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। अगर आपने अभी तक 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' नहीं देखी है, तो आप इसे ZEE5 और जियो टीवी पर देख सकते हैं।