'गजनी' के विलेन ने दुनिया को कहा अलविदा, 74 साल की उम्र में अभिनेता प्रदीप रावत का निधन
Pradeep Rawat Passed Away: 'महाभारत' में अश्वत्थामा और 'गजनी' के दमदार विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानिए उनके अभिनय 'गजनी' के विलेन ने दुनिया को कहा अलविदा, 74 साल की उम्र में अभिनेता प्रदीप रावत का निधनसफर, यशपाल शर्मा की श्रद्धांजलि और फिल्मी करियर की खास बातें।
Pradeep Rawat Passed Away: भारतीय सिनेमा ने एक ऐसा कलाकार खो दिया, जिसने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने दमदार अभिनय की अलग पहचान बनाई। बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता प्रदीप रावत का मंगलवार (4 अगस्त) को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
'लगान', 'गजनी' और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने प्रभावशाली नकारात्मक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप रावत ने दशकों तक अपने अभिनय से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। उनके निधन की जानकारी अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।
यशपाल शर्मा ने दी निधन की जानकारी
अभिनेता यशपाल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए प्रदीप रावत को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा,
"प्रदीप रावत... हमारे गजनी, 'लगान' के देवा को विनम्र श्रद्धांजलि।"
यशपाल शर्मा की इस पोस्ट के बाद फिल्म जगत और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिवार की ओर से निधन के कारण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें: दो राज्यों में हार, फिर यशोधरा राजे सिंधिया का ये बयान... क्या BJP के भीतर सब कुछ ठीक नहीं?
'महाभारत' के अश्वत्थामा ने दिलाई थी घर-घर में पहचान
मध्य प्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप रावत का अभिनय सफर संघर्षों से भरा रहा। शुरुआती दौर में उन्हें कई बार असफलताओं और रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।
उनकी मजबूत व्यक्तित्व और स्क्रीन प्रेजेंस पर मशहूर फिल्मकार बी.आर. चोपड़ा की नजर पड़ी, जिसके बाद उन्हें टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' में अश्वत्थामा का किरदार निभाने का मौका मिला। यह भूमिका इतनी लोकप्रिय हुई कि प्रदीप रावत रातोंरात घर-घर में पहचाने जाने लगे। यही उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
'लगान' से 'गजनी' तक निभाए यादगार किरदार
टीवी में सफलता मिलने के बाद प्रदीप रावत ने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म 'लगान' में उन्होंने देवा सिंह सोढी का किरदार निभाया, जिसे आज भी याद किया जाता है।
इसके बाद आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' में उनका खलनायक वाला किरदार काफी चर्चित रहा। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी कई दमदार भूमिकाएं निभाईं और अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।
फिल्म इंडस्ट्री ने खोया एक दमदार कलाकार
प्रदीप रावत उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने अभिनय, संवाद अदायगी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर हर किरदार को यादगार बना दिया। चाहे ऐतिहासिक धारावाहिक हो, बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म या दक्षिण भारतीय सिनेमा, उन्होंने हर मंच पर अपनी अलग छाप छोड़ी।
उनके निधन के साथ भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया है, जिसकी कई भूमिकाएं आने वाले वर्षों तक दर्शकों की यादों में जीवित रहेंगी।
यह भी पढ़ें: 'हम सो रहे थे... तभी फ्लाइट मुड़ी और सब हवा में उछल गए', एयर इंडिया यात्री ने सुनाई खौफनाक कहानी