राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन पर दी बधाई, जानिए क्या है कांग्रेस का आज का प्लान

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को 76वें जन्मदिन पर दी बधाई, जानिए क्या है कांग्रेस का आज का प्लान

राहुल ने पीएम मोदी को दी बधाई

PM Modi on 76th birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है. सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के लोग भी पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई. आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.’

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे.

Happy birthday to PM Narendra Modi ji. Wishing you good health and a long life.

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2026

Best wishes to Prime Minister, Shri Narendra Modi Ji on his birthday. May he be blessed with good health and long life.@narendramodi

— Mallikarjun Kharge (@kharge) September 17, 2026

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तय किया है कि, वो मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देगी, स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना करेगी, लेकिन नीतियों पर घेरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का आज का प्लान क्या है?

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का प्लान

  1. यूथ कांग्रेस बेरोजगार दिवस मनाएगी. मेरी डिग्री का क्या? ये कैम्पेन लांच करेगी. सरकारी पद खालौ पड़े हैं,वो क्यों नहीं भरे गए, इसका डेटा जनता के बीच ले जाएंगे.
  2. एनएसयूआई नरेंद्र मोदी छात्र विरोधी का कैपेन चलाएगी. पेपर लीक से लेकर छात्रावास की कमी का मुद्दा उठाएंगे.
  3. महिला कांग्रेस नारा देगी-नरेंद्र मोदी, महिला विरोधी. महिलाओं को 543 में तत्काल आरक्षण नहीं दे रहे, महंगाई महिला का बजट बिगाड़ रही है.
  4. वहीं, मुख्य कांग्रेस नरेंद्र मोदी जनता विरोधी का नारा बुलंद करेगी और कथित तौर पर जनता विरोधी, लेकिन उद्योगपति और अमेरिका के दबाव में काम करने की मोदी सरकार पर तोहमत लगाएगी.

कांग्रेस की अल्का लांबा ने ट्वीट कर कहा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से हम आपको आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हैं.इसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं!’

प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2026

बता दें कि बीजेपी प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है.

कुमार विक्रांत

कुमार विक्रांत

टीवी9 भारतवर्ष में नेशनल अफेयर्स एडिटर हैं. इससे पहले आजतक, एनडीटीवी और ईटीवी में सेवाएं दे चुके हैं. फ़िल्म, संगीत और खेलों का शौक.

Read More

google button