8,000mAh बैटरी वाला Realme C100x लॉन्च: 5 मिनट चार्जिंग पर 4 घंटे कर सकेंगे Call पर बात, 15 हजार से कम है कीमत - Haribhoomi
Realme C100x भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले मिलता है। जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन।
8,000mAh बैटरी वाला Realme C100x लॉन्च: 5 मिनट चार्जिंग पर 4 घंटे कर सकेंगे Call पर बात, 15 हजार से कम है कीमत।
- Published: 16 Jul 2026, 04:52 PM IST
- Last Updated: 16 Jul 2026, 04:52 PM IST
Realme ने भारतीय बाजार में अपनी C Series का विस्तार करते हुए नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि फोन में दी गई 8,000mAh की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा नेविगेशन का बैकअप देने में सक्षम है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Realme C100x की कीमत और उपलब्धता
Realme C100x को भारत में 6GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹14,499 रखी गई है। यह स्मार्टफोन Deepblue Tides और Golden Coast दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Realme C100x के स्पेसिफिकेशन
Realme C100x में 6.8 इंच का HD+ (720×1570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Panda-MN228 ग्लास दिया गया है। फोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है।
स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU मिलता है। इसमें 6GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है।
50MP AI कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme C100x में 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 5P लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
ये भी पढ़े-ः Vivo T5 Lite 5G: 20 हजार से कम में हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस
8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग
Realme C100x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा नेविगेशन का बैकअप दे सकती है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यह फोन सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग पर 4 घंटे तक कॉलिंग बैकअप देने की भी क्षमता रखता है।
अन्य फीचर्स
Realme C100x को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। साथ ही यह MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2, Wi-Fi 5, GPS, GLONASS, Galileo, BDS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिलता है। फोन का वजन 219 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.8mm है।