अम्बेडकरनगर भाजपा की नई जिला कार्यसमिति घोषित: 8 जिला उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री बने; 2027 के चुनाव पर फोकस - Ambedkarnagar News

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Ambedkarnagar
  • Ambedkarnagar BJP District Committee List | 2027 Election Strategy

अरुणेश प्रताप सिंह | अम्बेडकरनगर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बेडकरनगर में भारतीय जनता पार्टी ने जिले में नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इसमें अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ युवा चेहरों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई टीम के सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की चुनौती होगी।

नई जिला कार्यसमिति में मनोज मिश्रा, डॉ. राना रणधीर सिंह, सुमन पाण्डेय, अमरेन्द्रकान्त सिंह, पंकज वर्मा, विकास मोदनवाल, शुभम अग्रहरी और विवेक मौर्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बाबा राम शब्द यादव, विमलेन्द्र प्रताप सिंह 'मोनू' और विनोद कुमार को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

8 जिला मंत्री और कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति

संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए विनय पाण्डेय, शिवपूजन राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमाशंकर शुक्ला और जय सिंह को जिला मंत्री बनाया गया है। राजकुमार सेठ को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सागर संगवानी और रामसूरत वर्मा को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

आईटी और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव

भाजपा ने आईटी और सोशल मीडिया विंग में भी नई नियुक्तियां की हैं। मनीष मिश्रा को जिला आईटी संयोजक बनाया गया है। सुधांशु ओझा और अंकित अग्रहरी सह-संयोजक होंगे। शाश्वत मिश्रा को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है। आकाश कुमार और अरुण राजभर को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

बाल्मीकि उपाध्याय को मीडिया की जिम्मेदारी

बाल्मीकि उपाध्याय को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। अमित सिंह और गिरीश वर्मा मीडिया सह-संयोजक होंगे। वहीं, संतोष सिंह 'बब्लू' को जिला कार्यालय मंत्री और धीरेन्द्र प्रताप सिंह व निखिल जायसवाल को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है।

2027 चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की चुनौती

नई कार्यसमिति में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास दिखाई दे रहा है। राजनीतिक तौर पर भी नई जिला कमेटी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के सामने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटाने की चुनौती है। नई टीम पर संगठन विस्तार, जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी होगी। कार्यसमिति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

.